फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनएसयूआई और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प

एनएसयूआई और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प

Thu, 06 Sep 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प
नैनीताल। डीएसबी परिसर में बुधवार को एनएसयूआई अध्यक्ष प्रत्याशी ललित सिंह बोहरा और निर्दलीय हिमांशु बिष्ट के समर्थकों के बीच परिसर में रैली निकालते समय किसी बात को लेकर झड़प हो गई। हंगामा बढ़ने की आशंका को देखते हुए परिसर में मौजूद कुछ पूर्व छात्र नेताओं ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को छुड़वाया।
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव में तीन दिनों का समय शेष होने के चलते विभिन्न पदों के सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को सभी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में रैली निकाली और चुनाव को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। दोपहर करीब एक बजे एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर निर्दलीय अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हिमांशु बिष्ट समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए डीएसबी कैंपस के ओल्ड आर्ट परिसर में पहुंचे यहां एनएसयूआई के प्रत्याशी ललित बोरा पहले से ही अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे और विद्यार्थियों से वोटों की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन


हिमांशु की रैली को ओल्ड आर्ट की ओर आता देख ललित समर्थित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ललित के पक्ष में नारेबाजी शुरु कर दी। इस दौरान कुछ देर तक जमकर नारेबाजी हुई तो वहीं हिमांशु और ललित के कुछ समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। समर्थकों का हंगामा बढ़ने की आशंका को देखते हुए छात्र नेता पंकज बिष्ट, पूर्व छात्र नेता सूरज पांडे और कैलाश अधिकारी ने दोनों गुटों के समर्थकों को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉक्टर प्रो.एचसीएस बिष्ट ने कहा कि परिसर के भौतिक विज्ञान सभाकक्ष में एक कार्यक्रम चल रहा था जिस कारण छात्रों के बीच हुए किसी भी विवाद की जानकारी नहीं मिली। बृहस्पतिवार को चुनाव नामांकन को देखते हुए परिसर में पीएसी तैनात रहेगी। प्रशासन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक भी छात्रों की हर हलचल पर नजर रखेंगे।

एनएसयूआई और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प
- पूर्व छात्र नेताओं ने दोनों गुटों को छुड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed