फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पेड़ कटने का पता तक नहीं देवभूमि की रक्षा क्या करोगे

पेड़ कटने का पता तक नहीं देवभूमि की रक्षा क्या करोगे

Thu, 06 Sep 2018 01:51 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
पेड़ कटने का पता तक नहीं देवभूमि की रक्षा क्या करोगे
दिल्ली हाईकोर्ट
नैनीताल। माल रोड स्थित इंडिया होटल के पास से चिनार के तीन पेड़ो को गुपचुप काटने के मामले में नाराज हाईकोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को पेड़ों के कटने तक की जानकारी नहीं, तो वे देवभूमि की रक्षा क्या करेेंगे। कोर्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल को बृहस्पतिवार को इस मामले में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की खंडपीठ ने अधिवक्ता अंजली भार्गव की याचिका पर सुनवाई करते हुए पेड़ों के कटने के मामले का स्वत: संज्ञान लेकर जिलाधिकारी नैनीताल से जांच रिपोर्ट देने को कहा था। आज जिलाधिकारी कोर्ट में न तो रिपोर्ट ही पेश कर पाए और न ही जवाब दे पाए। नगर पालिका ईओ भी कोर्ट को कोई जानकारी नहीं दे पाए। इन्होंने कहा कि वन विभाग को इस मामले की जानकारी होगी। जवाब से नाराज पीठ ने कहा कि माल रोड के कुछ होटलों को फायदा पहुंचाने के लिए पेड़ काटे गए हैं। नैनीताल की सुंदरता का ख्याल सबको मिलकर रखना होगा।
विज्ञापन




हाईकोर्ट में नैनीताल डीएम और अन्य अधिकारियों से कहा
-नैनीताल में चिनार के तीन पेड़ कटने का जवाब नहीं दे पाए डीएम
-कोर्ट ने कहा, बृहस्पतिवार को पेश करें रिपोर्ट
- होटलों को फायदा पहुंचाने के लिए काटे गए पेड़: कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed