{"_id":"5b79cdd842c792465942f627","slug":"15347091999-kaladungi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान हुई मौत पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान हुई मौत पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। 16 अगस्त को तड़के सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रसव के समय नवजात की मौत के मामले में पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री समेत जिले के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
कोटाबाग विकासखंड की ग्राम महतगांव निवासी महेश कांडपाल ने मुख्यमंत्री को फैक्स से भेजे शिकायती पत्र में कहा कि वह 15 अगस्त को अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव कराने के लिए एसटीएच में ले गया था। कहा कि चिकित्सकों ने सभी रिपोर्ट को देखने के बाद उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर लिया। लेकिन सुबह करीब तीन बजे डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पत्नी की हालत काफी खराब है और नवजात की मौत हो गई है। साथ ही आरोप लगाया कि उन्होंने नवजात का शव देने से मना कर दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर उन्होंने नवजात के शव को दिया। पीड़ित महेश कांडपाल ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बताया कि वह सोमवार को डीएम से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
मुख्यमंत्री समेत जिले के उच्चाधिकारियों से की कार्रवाई की मांग
एसटीएच में प्रसव के समय 16 अगस्त को तड़के हुई थी मौत