फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुमाऊं मंडल के 37 पटवारी बने कानूनगो

कुमाऊं मंडल के 37 पटवारी बने कानूनगो

Sun, 12 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल के 37 पटवारी बने  कानूनगो

विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने मंडल के 37 राजस्व उप निरीक्षकों (पटवारी-लेखपाल) को राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पदों पर पदोन्नति संबंधी आदेश जारी किए हैं। पदोन्नति प्राप्त कानूनगो को कार्यस्थल आवंटित करते हुए कुछ का जिला भी बदल दिया गया है।


मंडलायुक्त राजीव रौतेला की ओर से जारी पदोन्नति सूची के तहत नैनीताल जिले में तैनात राजस्व उप निरीक्षक भुवन चंद्र शर्मा, हरीश चंद्र जोशी, भुवन चंद्र भंडारी, राजेंद्र सनवाल, राकेश चंद्र आर्य, राजेंद्र प्रसाद आर्य, अल्मोड़ा जिले में तैनात गणेश सिंह अधिकारी, युगल किशोर पांडे, महेश चंद्र तिवारी, कुंदन सिंह नयाल, कुंदन सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह कठायत, भूपाल सिंह रौतेला, शंकर गिरी, कुंदन पुरी, जगदीश सिंह नेगी, नंदन सिंह नेगी, कैलाश चंद्र, षष्टी दत्त बहुगुणा, नारायण नाथ, राजेंद्र गिरी, दीपक वर्मा, रमेश गिरी गोस्वामी, चंपावत जिले में तैनात दयाकृष्ण भट्ट, जगदीश गिरी, नवीन लाल वर्मा, हरीश नाथ, चंद्र प्रकाश आर्य, खुशाल सिंह धौनी, बागेश्वर जिले में तैनात भूपाल सिंह मटियाली, दयाल चंद्र मिश्रा, देवेंद्र सिंह लोहनी, चंद्र सिंह हरकोटिया, पप्पू लाल, गोविंद नाथ, पूरन गिरी और पिथौरागढ़ जिले में तैनात गणेश सिंह को कानूनगो के पद पर पदोन्नति दी गई है। आयुक्त रौतेला ने कुछ कानूनगो को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा है। उन्होंने समस्त कानूनगो को नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और जिलाधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed