{"_id":"5b6735464f1c1b9e3e8b56e3","slug":"15334904948-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़सेर में महिलाओं का पांच दिवसीय योग शिविर पौधरोपण के साथ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़सेर में महिलाओं का पांच दिवसीय योग शिविर पौधरोपण के साथ संपन्न
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ बागेश्वर)। ग्राम पंचायत गढ़सेर में महिलाओं का पांच दिवसीय योग शिविर योगाभ्यास और पौधरोपण के साथ संपन्न हुआ। समापन में ग्राम प्रधान नवीन ममगई ने कहा कि अब गांव में सप्ताह में एक दिन योग शिविर आयोजित किया जाएगा। ग्राम प्रधान ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से जहां उत्पादन तो बढ़ रहा है, वहीं बीमारियों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर परिवार का बीमारी पर हजारों रुपये बर्बाद हो रहा है। बीमारी से निजात पाने के लिए वर्तमान में योग करना जरूरी है। पतंजलि योग समिति की योग प्रचारक ममता दोसाद ने पांच दिवसीय योग शिविर में गढ़सेर गांव की महिलाओं को योगाभ्यास कराने के साथ-साथ योग शिक्षा के बारे में जानकारी दी। शिविर के पांचवें दिन गांव की महिलाओं ने गांव में वृहद पौधरोपण किया।