{"_id":"5b4fa72d4f1c1b41748b59b6","slug":"153194679414-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह करने का केंद्र बना रामनगर महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह करने का केंद्र बना रामनगर महाविद्यालय
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
पीएनजी कॉलेज रामनगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय महाविद्यालय में छात्र नेताओं की 1976 से महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर हर बार छात्र आंदोलन करते रहे हैं। अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल के साथ विगत चार सालों से छात्रनेता आत्मदाह जैसे कदम उठाने लगे हैं, जो छात्र राजनीति के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
महाविद्यालय में प्रवेश व अन्य समस्याओं को लेकर एनएसयूआई के पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. रोहित पांडे ने समस्याओं का निदान न होने पर आत्मदाह का ऐलान किया था। महाविद्यालय में पुलिस का पहरा होने पर उसने लखनपुर पानी की टंकी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। इस पर उसकी 10 नवंबर 2014 को मौत हो गई थी। इसके बाद भी छात्र नेता हर वर्ष आत्मदाह की धमकी देकर मांग मनवाते रहे हैं। 2017 में 22 अगस्त को भी सभी को प्रवेश देने की मांग को लेकर महाविद्यालय में एनएसयूआई व एबीवीपी के चार छात्र नेताओं एनएसयूआई के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी व एबीवीपी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, नदीम अख्तर, दीप बेलवाल ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़क आत्मदाह का प्रयास किया था। उनको बमुश्किल समझाकर मांगें पूरी की गईं थीं।
बुधवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट और वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष यतिन रौतेला ने डीजल छिड़ककर अपनी मांगे मनवाने का प्रयास किया।