फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आचार्य बाल कृष्ण का पासपोर्ट रिलीज करने के निर्देश

आचार्य बाल कृष्ण का पासपोर्ट रिलीज करने के निर्देश

Wed, 18 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आचार्य बाल कृष्ण का पासपोर्ट रिलीज करने के निर्देश
नैनीताल। हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बाल कृष्ण का पासपोर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि चाहें तो बालकृष्ण विदेश से लौटने के बाद सक्षम प्राधिकारी के समक्ष पेश हों या विदेश से आने का शपथपत्र सक्षम पासपोर्ट प्राधिकारी के समक्ष पेश करें।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। बाबा रामदेव के सहयोगी और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर उनका पासपोर्ट जारी करने की मांग की थी। आचार्य बालकृष्ण का पासपोर्ट जुलाई 2011 से हाईकोर्ट के आदेश के बाद रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय में जमा है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में सीबीआई ने आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने का आरोप लगाया था। सीबीआई ने धारा 120 बी के तहत साजिश का मुकदमा दर्ज किया था। पूर्व में एकल पीठ ने उनके पासपोर्ट को हाईकोर्ट में जमा करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कहा था कि विदेश जाने के लिए वह हाईकोर्ट से अनुमति लेंगे। तब से आचार्य बालकृष्ण का पासपोर्ट हाईकोर्ट में जमा है। सीबीआई की ओर से कहा गया कि मामले में बालकृष्ण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल है। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनके पासपोर्ट को जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed