फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुिविव में 17 व 18 को होंगे ऑनलाइन प्रवेश

कुिविव में 17 व 18 को होंगे ऑनलाइन प्रवेश

Tue, 17 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कुिविव में 17 व 18 को होंगे ऑनलाइन प्रवेश
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दिया गया है। प्रवेशार्थी 17, 18 जुलाई को आवेदन फार्म भर कर संबंधित कैंपस और महाविद्यालय में जमा कर सकते हैं। उन्हें आवेदन फार्म का प्रारूप विवि के ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

कुविवि ने नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण पांच जुलाई को और प्रवेश आवेदन प्रक्रिया छह जुलाई को बंद कर दी थी। विवि के ऑनलाइन पोर्टल में प्रवेश पंजीकरण कराने वाले करीब 1700 प्रवेशार्थी ऐसे थे जो प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। कई महाविद्यालयों के छात्र संघ पदाधिकारियों की ओर विवि को पत्र प्रेषित कर आवेदन से वंचित रह गए प्रवेशार्थियों को आवेदन करने का मौका देने की मांग भी की गई थी। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया है कि ऐसे प्रवेशार्थी जिन्होंने पांच जुलाई तक एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से पंजीकरण शुल्क जमा करा दिया है, वे विवि के प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध प्रवेश आवेदन प्रारूप को डाउनलोड कर फार्म में मांगी गई जानकारी को भर के अपने महाविद्यालय में सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रति के साथ जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed