{"_id":"5b4bac414f1c1be94b8b4e92","slug":"153168595115-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों का उत्पीड़न और श्रम कानूनों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों का उत्पीड़न और श्रम कानूनों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। विद्यालय कर्मचारी संघ, होटल कर्मचारी संघ, उत्तरांचल आंगनबाड़ी महासंघ की संयुक्त बैठक रविवार को हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि निजी होटल संचालक, विद्यालयों के प्रबंधक कर्मियों का उत्पीड़न, श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नरेंद्र पपोला ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, अवकाश जैसी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है, जिसकी वजह से भारतीय मजदूर संघ से जुड़े सभी संगठनों ने तय किया है कि संघ के बैनर तले एक अक्तूबर को देहरादून में श्रमिक आक्रोश रैली में 25000 कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। वीरेंद्र खंकरियाल ने कहा कि सरकार को आगाह करने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अयारपाटा स्थित स्कूल प्रबंधन ने कर्मचारियों को बहाल नहीं किया। इस मामले को अब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष मदन सिंह गैड़ा की अध्यक्षता में जिला मंत्री लीला बोरा ने संचालन किया। बैठक में पुष्पा रावत, प्रेमा बिष्ट, नीरू बिष्ट, आनंदी आर्या, जानकी आर्य, मंजू पांडे, सरस्वती आर्या, हरीश चौधरी, हरीश आर्य, विकास जोशी, प्रताप राम, चंद्रशेखर पांडे, प्रेम राम, दीपक शाह, मोहन सिंह राणा आदि थे।