{"_id":"5b4bac374f1c1b4a748b50e8","slug":"15316859404160-chorgalia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 किमी की रफ्तार ने ली इकलौते बेटे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 किमी की रफ्तार ने ली इकलौते बेटे की जान
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
car accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरगलिया (नैनीताल)। 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कार दौड़ाना चार युवकों को भारी पड़ गया। कार शनिवार देर रात करीब दो बजे दीवार तोड़कर एक रेस्टोरेंट में घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। रेस्टोरेंट में करीब दो लाख का सामान नष्ट हो गया।
हल्द्वानी से चोरगलिया आ रही होंडा सिटी कार यूके 04एस 9897 अनियंत्रित होकर नहर के ऊपर बने पैरापिट तोड़कर सीतापुर गौलापार स्थित मां भगवती रेस्टोरेंट में जा घुसी। दुकान के बाहर खड़ी पुलिस गश्ती दल की बाइक यूके 05 क्यू 5176 को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। कार में चार युवक सवार थे। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने कार का दरवाजा काटकर सभी को बाहर निकाला।
आनन फानन में उन्हें हल्द्वानी भेजा गया मगर हिमालयन फार्म हल्द्वानी निवासी मयंक तिवारी पुत्र अशोक तिवारी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शशांक पुत्र शिव कुमार बंसल नवाबी रोड हल्द्वानी, मोहित पुत्र दिनेश हिमालयन फार्म हल्द्वानी, शुभम पुत्र विपिन कुमार गुप्ता निवासी भोला नाथ गार्डन हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि चारों सितारगंज जा रहे थे। मयंक तिवारी परिवार का इकलौता बेटा था और सिडकुल सितारगंज की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। चोरगलिया पुलिस की गश्ती दल के सिपाहियों ने बताया कि हादसे के समय कार की स्पीड करीब 160 किलोमीटर प्रतिघंटे रही होगी।