{"_id":"5b4b99064f1c1b37748b4ebe","slug":"15316810288-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"....इस माटी को छूकर कंचन होती काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
....इस माटी को छूकर कंचन होती काया
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। साहित्य शारदा मंच की ओर से ब्लॉक सभागार में हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने वर्तमान सामाजिक विसंगति व कुरीतियों पर निशाना साधा और कौमी एकता को जरूरी बताया।
रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पुष्कर सिंह धामी, खटीमा फाइबर्स के सीएमडी डॉ. आरसी रस्तोगी, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल आदि ने किया। श्रीभगवान मिश्र ने सरस्वती वंदना से काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया।
सितारगंज डिग्री कॉलेज से आए साहित्यकार डॉ. राजविंदर कौर ने चले हैं लूटने घर, आग नफरत की लगानी है... किच्छा से आए कवि डॉ. नवी अहमद मंसूरी ने भी कविता पेश की। संचालन कर रहे कवि डॉ. जगदीश पंत कुमुद ने इस पावन माटी को छूकर कंचन होती काया। दिल्ली से आये मनोज कामदेव ने असफलता पर यहां मचता इतना शोर से समां बांधा।
विज्ञापन
वहां पर शहाना कुुरैशी, रामरतन यादव, डॉ. रूप चंद्र शास्त्री मयंक, राधा तिवारी, डॉ. महेंद्र प्रताप पांडे नंद, डॉ. सिद्धेश्वर सिंह, मनी राम शास्त्री, रामचंद्र, नरेश तिवारी, कैलाश पांडे, रामदेव आर्य आदि ने रचनाएं पेश कीं।
दूसरे सत्र में अतिथियों ने साहित्यकार डॉ. रूप चंद्र शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित टू मीडिया पत्रिका तथा साहित्यकार राधा तिवारी की लिखित पुस्तक सृजन कुंज व जीवन का भूगोल का लोकार्पण किया।