फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डंगोली समिति के लिए हर वार्ड से मात्र भाजपा के एक- एक कार्यकर्ता ने किया नामांकन पत्र दाखिल

डंगोली समिति के लिए हर वार्ड से मात्र भाजपा के एक- एक कार्यकर्ता ने किया नामांकन पत्र दाखिल

Sun, 15 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
डंगोली समिति के लिए हर वार्ड से मात्र भाजपा के एक- एक कार्यकर्ता ने किया नामांकन पत्र दाखिल
गरुड़ (बागेश्वर)। सहकारिता चुनाव पर अंतरिम रोक के बावजूद जिले की सभी समितियों में निर्वाचन चुनाव जारी रही। साधन सहकारी समिति डंगोली के हर वार्ड से मात्र भाजपा समर्पित लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांग्रेस इस समिति में अपने प्रत्याशी खड़े नहीं कर पाई। गरुड़, पिंगलों समिति में अधिकतर वार्डों से दो से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति डंगोली के 11 वार्ड हैं। हर वार्ड से भाजपा समर्पित प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांग्रेस पार्टी से किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। डंगोली के लिए अमस्यारी वार्ड से हरीश राम, लक्ष्मी देवी गागरीगोल, कमला देवी गढ़खेत, दिगंबर नाथ गोस्वामी चौरसों, दयाकृष्ण जखेड़ा, उम्मेद सिंह जांख, सुंदर लाल वर्मा डंगोली, लखवेंद्र सिंह पुरुड़ा, मोहन सिंह पप्या, दिगपाल भंडारी बैजनाथ, डुंगर सिंह भिलकोट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति गरुड़ के अणां वार्ड से दुर्गा राम, जीवन लाल, देवनाई से सुंदर बोरा, राजेंद्र बोरा, गढ़सेर से दिग्विजय फर्स्वाण, नवीन ममगई, राजेंद्र वर्मा, कन्स्यारी से आनंदी देवी, शोभा देवी, खडेरिया उमेश चंद्र पांडे, लक्ष्मी दत्त पांडे, मोहन नेगी, संतोष तिवारी, घिरतोली से चंद्रशेखर कांडपाल, अनीता गोस्वामी, पचना से दयाल बिष्ट, दिनेश नेगी, भतेड़िया से हरेंद्र जीना, बचे सिंह बोरा, मंजू बोरा, लखनी नंदन राम, चंद्रशेखर पांडे, हरीश चंद्र, सिल्ली से राजेंद्र खोलिया, जगदीश चंद्र, लौबांज से एकमात्र रूपा कोरंगा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंगलों साधन सहकारी समिति के अधिकतर वार्डों में एक से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। साधन सहकारी समिति गरुड़ के निर्वाचन अधिकारी बीएस रौतेला ने बताया कि अंतरिम रोक के आदेश की कॉपी समिति के निर्वाचन अधिकारियों के पास नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed