{"_id":"5b4513d14f1c1b77468b5c7f","slug":"15312537112-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेस्टिनेशन क्लब और शेरवुड बी टीमों की हुई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेस्टिनेशन क्लब और शेरवुड बी टीमों की हुई जीत
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ व जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में मंगलवार को 96वीं लैंडो लीग फुटबाल प्रतियोगिता के तहत खेले गए मुकाबलों में डेस्टिनेशन क्लब और शेरवुड बी टीमों ने जीत दर्ज की जबकि फंटूश बी और शैडो क्लब के बीच खेला गया मैच बिना गोल के बराबरी पर छूटा।
डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में फंटूश बी और शैडो क्लब की टीमें आमने-सामने थीं। खेल समाप्ति तक दोनों ही टीमों ने गोल करने के काफी प्रयास किए, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। दूसरे मैच में शेरवुड बी ने ग्लैक्सी फुटबाल क्लब को 2-1 से हराया। पहले हाफ से ही शेरवुड 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों ने 1-1 गोल किया। तीसरे मैच में एकतरफा मुकाबले में डेस्टिनेशन क्लब ने इनवेटर क्लब को 6-0 से हराया। पहले हाफ में स्कोर 4-0 था। मध्यांतर बाद फिर 2 गोल और किए गए, जिसमें से प्रभु ने दो जबकि सनी, गुरंग, वैभव, सुमित ने 1-1 गोल किया। इस मौके पर रेफरी देवेंद्र बोरा, बृजेश बिष्ट, महेंद्र रावत, करन कुमार, अनिल चिलवाल, सुमित भारती, विपिन खुल्बे, भगवत मेर, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।