फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जीवन में मिले अवसर को समाज हित में लगा दें

जीवन में मिले अवसर को समाज हित में लगा दें

Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
जीवन में मिले अवसर को समाज हित में लगा दें
नैनीताल के मेधावी सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। लेक सिटी क्लब के सहयोग से नैनीताल के शैले हॉल में आयोजित पीतांबर दत्त तिवारी स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत और नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने किया। वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने अपने संबोधन से पूर्व पीतांबर दत्त तिवारी के शिक्षण क्षेत्र में रहे योगदान को नमन किया।
विज्ञापन

पंत ने कहा कि भारत के मेधावी पूरे विश्व में अपने कार्यों से डंका बजा रहे हैं। कहा कि अपने हुनर को दर्शाने का जो भी अवसर मिले उससे कतई न चूकें। हर अवसर का सदुपयोग करके उसे समाज हित और देश हित में लगा दें। डीएसबी परिसर के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष एवं समारोह के आयोजक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि संघर्ष ही सफलता का असल सूत्र है जो संघर्षों को अपना कर पथ में आगे बढ़ जाता है उसे मंजिल पाने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट और नवीन पांडे ने किया। इस अवसर पर नैनीताल के सभी विद्यालयों के बोर्ड टॉपर्स और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने कुविवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल को सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष विनीता पांडे ने सभी अतिथियों का आभार जताया। मुकुल कला केंद्र के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


ये मेधावी हुए सम्मानित-
- करन अधिकार, अंकित चौहान, राजेश जोशी, अंकित चौनाल, तनुज मेहरा, राया पाटनी, असलेशा गुप्ता, हर्षिता कांडपाल, पीयूष बिष्ट, पीयूष सती, मीनू मठपाल, अमन निशांत, अमन पाल, अंजली मठपाल, सोनाली बिष्ट, मानवी चंद्रा, मनप्रीत, भावना तिवारी, फिजा वारशी, रविंद्र ढौला, गौरव जोशी, सार्थक, अदित्य साह, यशवंत मिश्रा,आयुष जोशी, आदित्य पांडे, गौरव, आदित्य पांडे, उत्कर्ष गंगवार, पैंथोवा, श्रुति दुर्गापाल।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको भी मिला सम्मान
- सीईओ नैनीताल कैंट अभिषेक राठौड़ (स्वच्छता अभियान में सर्वश्रेष्ठ कार्य), राज्य प्रभारी हंस फाउंडेशन पदमेंद्र बिष्ट (सेवा क्षेत्र में), जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एमएस दुग्ताल (चिकित्सा क्षेत्र में), हेमंत बिष्ट (शिक्षा क्षेत्र में)।

‘बंधन बांहों’ फिल्म का गीत प्रदर्शित किया
- हिंदी फिल्म बंधन बांहों का स्व. पीतांबर दत्त तिवारी द्वारा रचित ‘न कोई अकबर न कोई बाबर’ गीत का एक अंश सम्मान समारोह के मध्य में दिखाया गया। तिवारी ने इस गीत के माध्यम से देवभूमि की संस्कृति को बेहद सरल रूप में दर्शाया था। इस गीत में उन्होंने देवभूमि के पूज्य देवताओं के साथ ही यहां के पौराणिक स्थलों को भी वर्णन किया था। इस गीत का संगीत स्व. रविंद्र जैन ने दिया था।

अपूर्व की कविता ने बांधा समां
नैनीताल के शेरवुड कॉलेज के छात्र और अपनी कविताओं से सुपर स्टार अमिताभ बच्चन सहित देश का दिल जीत चुके अपूूर्व विक्रम साह ने समारोह में कविता पेश की। अपूर्व ने सुनाया.......ये वो धरती है जिसे मां दुर्गा का वरदान है, कभी लक्ष्मी बाई बनी कभी रजिया सुल्तान है......सिंह सवारी करी वो नारी असुरों के संहार में बहु को शौचालय नहीं ऐसे हिंदुस्तान में।

पौधरोपण का दिया संदेश
नैनीताल। पेड़ न काटें, पेड़ों से मानव का है संबंध। समाज मेें जागृति लाने के उद्देश्य से नैनीताल के मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के बच्चों ने शैडो डांस की प्रस्तुति दी। एक अलग ही संयोग रहा कि एक ओर मेधावी सम्मान समारोह आयोजित हो रहा था तो वहीं शनिवार को लोगों ने घरों में हरेला बोया। बच्चों ने जनजागृति के लिए शैडो डांस पेश किया।


ये रहे मौजूद ---
- कुविवि के कुलपति प्रो. डीके नौडियाल, डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो.एलएम जोशी, सीएमओ भारती राणा, पीएमएस तारा आर्या, प्रो. अतुल साह, प्रो. नीरजा टंडन, अधिवक्ता विपुल शर्मा, खुशबू तिवारी, अशोक तिवारी, मंजू तिवारी, कामेश तिवारी, दीप्ति, यशस्विनी, अनिल जोशी, डीएस पाटनी, विनोद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार तारा चंद्र गुरुरानी, पलविंदर, प्रणव बिष्ट, डॉ. सरस्वती खेतवाल, यासीन अंसारी, मनोज जोशी, गोपाल रावत, अरविंद पडियार, शांति मेहरा, जया मिश्रा, विमला अधिकारी, जीवंति भट्ट, संतोष साह, लेक सिटी क्लब की सचिव आभा साह, रानी साह, आरती, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी, भारती साह, मीनाक्षी कीर्ति, ज्योति वर्मा, ममता जोशी, ममता साह, लीला जोशी, कविता त्रिपाठी, मंजू बिष्ट, प्रेमा अधिकारी, मीनाक्षी जोशी, आशा पांडे, सोनू साह, गीता पांडे, संगीता पंत, हेमा भट्ट, संगीता श्रीवास्तव, मोहित साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed