फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   किच्छा खटीमा रेलमार्ग सर्वे को लेकर डीआरएम देहरादून रवाना।

किच्छा खटीमा रेलमार्ग सर्वे को लेकर डीआरएम देहरादून रवाना।

Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
किच्छा खटीमा रेलमार्ग सर्वे को लेकर डीआरएम देहरादून रवाना।
लालकुआं (नैनीताल)। किच्छा-खटीमा रेलमार्ग के सर्वे को लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव के साथ शुक्रवार को देहरादून में रेल अधिकारियों की बैठक होगी। इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह इसमें शामिल होने रवाना हो गए। उन्होंने लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण कार्य सितंबर तक पूरा करने और गौला मार्ग लालकुआं में फ्लाईओवर बनाने के लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव भेजने की बात कही।
विज्ञापन

डीआएएम सिंह बृहस्पतिवार देर रात बरेली-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन से लालकुआं जंक्शन पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक कक्ष में पत्रकारों से वार्ता की। बताया कि किच्छा से खटीमा के बीच रेल मार्ग का निर्माण होना है, जिसका जल्द ही सर्वेक्षण कार्य किया जाना है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार से रेल विभाग की वार्ता चल रही है। इस परिप्रेक्ष्य में देहरादून में शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव से वार्ता होगी। बैठक में उत्तराखंड के अन्य रेलवे स्टेशनों के बारे में चर्चा होगी। डीआरएम सिंह ने कहा कि लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण कार्य सितंबर में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जो कि संभवत: निर्धारित समय में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालकुआं में गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाने के संबंध में मानक अनुकूल है। यदि राज्य सरकार फ्लाईओवर निर्माण के लिए आधा पैसा लगाने को तैयार हो जाए और रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजे तो मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा सकता है। इसके बाद वह देहरादून एक्सप्रेस रेलगाड़ी द्वारा देहरादून को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed