फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पानी निकासी और सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम को घेरा

पानी निकासी और सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम को घेरा

Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पानी निकासी और सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम को घेरा
सितारगंज। गन्ना सोसायटी और आसपास की कॉलोनी में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए लोनिवि ने पुलिया का निर्माण शुरू किया। जिसे नगरवासियों ने रुकवा दिया। इस पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोनिवि अधिकारियों और नगरवासियों के साथ वार्ता की और फिर पुरानी पुलिया का मुहाना खुलवा कर मामले को निपटा दिया।
विज्ञापन


नगर के सहकारी गन्ना विकास समिति के सामने पुरानी पुलिया बंद होने से जल निकासी ठप हो गई है। जिससे हल्की बारिश में गन्ना सोसायटी और कॉलोनी जलमग्न हो जाती है। कालोनी वासियों ने एसडीएम निर्मला बिष्ट से पंडरीखेड़ा की ओर जाने वाली गूल पर बनी पुलिया धंसने से जल निकासी बंद होने की शिकायत की थी। जिस पर लोनिवि ने जांच के बाद पुलिया निर्माण की कार्रवाई की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लोनिवि के एई अमूल्य वालिया टीम के साथ पुलिया का निर्माण करने पहुंचे। उन्होंने सड़क में धंसी पुलिया के बराबर से नई पुलिया खोदने का कार्य आरंभ किया तो आसपास के लोग विरोध करने लगे। दूरसंचार विभाग ने भी नई पुलिया खोदने पर टेलीफोन सेवा ठप होने की बात कही। जिस पर लोनिवि के एई वालिया ने एसडीएम को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नगरवासी पुरानी पुलिया का निर्माण करने की मांग पर अड़े रहे। इस पर लोनिवि के अधिकारियों ने पुरानी पुलिया के बंद मुहाने को खोलकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। एई वालिया ने बताया कि पुलिया का मुहाना छोटा होने के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही थी। यदि, फिर पुलिया बंद हुई तो निर्माण किया जाएगा।

पानी निकासी और सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम का घेराव
सितारगंज। कांग्रेसियों ने पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग को लेकर एसडीएम निर्मला बिष्ट का घेराव किया।

बृहस्पतिवार को साबिर कलियरी दरगाह विकास समिति के पूर्व उपाध्यक्ष हसनैन मलिक के नेतृत्व में तहसील पहुंचे कांग्रेसियों ने घेराव के बाद एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि वार्ड संख्या छह में फरहान के घर से कल्लू के घर तक करीब सौ मीटर और वार्ड संख्या एक चिंतीमजरा में करीब 80 मीटर कच्ची सड़क है। वर्षाकाल में इन दोनों कच्चे रास्तों पर पानी जमा हो जाता है और कीचड़ के बीच से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। जिससे वार्ड वासियों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है।

उन्होंने एसडीएम से शीघ्र दोनों सड़कों का निर्माण कराने की मांग की। एसडीएम ने पालिका के ईओ शेखर चंद्र जोशी को मामले में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। वहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मुन्ने मियां, आरिफ मलिक, अख्त्यार अहमद पटौदी, सैयद मोहसिन मियां, मुजाहिद खान, वाहिद मियां, तारिक मलिक, वसीम मियां आदि थे।
-फोटो फाइल-05एसटीजी01पी
-फोटो लाइन-सितारगंज में एसडीएम निर्मला बिष्ट का घेराव कर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।


कादरी कॉलोनी वालों ने की जलभराव से निजात की गुहार
खटीमा। कादरी कॉलोनी, अमाऊं के ग्रामीणों ने जलभराव से निजात दिलाने को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खकरा नाले को करीब बताते हुए बरसात में जलभराव होने की शिकायत की है। ज्ञापन में मो. उमर, पप्पू अली, शबनम, यूनुस, शम्शुल हसन, कल्लू, समीर अहमद, शाहिद नूर, रुखसाना आदि थे।

सुल्तानपुर पट्टी में सड़क की दुर्दशा
सुल्तानपुर पट्टी। नगर की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्दी बनाए जाने की गुहार लगाई है।

काशीपुर मार्ग पर स्थित सरकारी अस्पताल से लेकर घोसीपुरा पट्टी कला तक जीजीआईसी मोड़, रामपुर मोड़, बुधबाजार चौराहा और नगर पंचायत कार्यालय के सामने क्षतिग्रस्त मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। हाइवे पर बने गहरे गड्ढे आए दिन राहगीरों के लिए दुर्घटनाओं का सबब बनते जा रहे हैं। बारिश के चलते गड्ढ़ों में जलभराव हो जाता है और सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो जाती हैं।

सड़क पर गहरे गड्ढ़ों का पता नहीं चल पाता, जिससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर गिर जाते हैं। इसके विरोध में जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने हाइवे पर प्रदर्शन किया। कहा कि इसी मार्ग पर सात विद्यालय हैं। स्कूली बच्चे यहां से आवागमन करते हैं। गहरे गड्ढ़े होने की वजह से वाहन सड़कों के किनारों से निकालते हैं, जिसकी वजह से बच्चों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

हाइवे किनारे दुकानदारों को भरी भरकम वाहनों के पलटने का डर बना रहता है। उन्होंने विभाग से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्दी बनाए जाने गुहार लगाई है। वहां मनोज सैनी, कैलाश दिवाकर राजेश सैनी, राजीव सैनी, रोहित, जुवेर, रवि, बिक्की, नूरअली, सोनू, विशाल, राहुल, राधेश्याम, सुरेश सैनी, अतुल आदि थे। ब्यूरो



शुगर मिल के गन्ना यार्ड में जलभराव
बाजपुर। शुगर मिल परिसर स्थित गन्ना यार्ड में जलभराव से लोग परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सूरज सागर ने मिल महाप्रबंधक को पत्र भेजकर यार्ड से पानी निकासी की मांग की है। बता दें कि दो दिन पहले हुई बारिश का पानी गन्ना यार्ड में जमा होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed