फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाथी के हमले में मारे गये युवक का अंतिम संस्कार हुआ

हाथी के हमले में मारे गये युवक का अंतिम संस्कार हुआ

Fri, 29 Jun 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
हाथी के हमले में मारे गये युवक का अंतिम संस्कार हुआ
हाथी गांव - फोटो : अमर उजाला
कालाढूंगी (नैनीताल)। हाथी के हमले के शिकार बीडीसी सदस्य जानकी मेहरा के पति बालम सिंह मेहरा के घर पर बृहस्पतिवार को लोगों का तांता लगा रहा। उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चे बदहवास रहे। जो भी वहां पहुंचता उसकी आंखें नम हो जातीं। देर शाम कमोला घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बालम बुधवार शाम अपने साथी कमल कत्यूरा के साथ बरहैनी से बाइक से लौट रहे थे कि गड़प्पू के पास अचानक सड़क पर आए हाथी ने उनको मोटरसाइकिल से गिरा कर उनका सिर कुचल दिया, जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि साथी कमल गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, नैनीताल के विधायक संजीव आर्य ने हाथी के कुचलने से मृत बालम के परिजनों से भी मुलाकात की। समय से पोस्टमार्टम न होने पर डॉक्टरों की फटकार भी लगाई। मेहरा के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी आठ वर्ष की है, जबकि बेटा दो माह का है। बालम सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेते थे। कमोला, धमोला में आयोजित होने वाले रामलीला नाटक के मंचन में उनका सराहनीय योगदान रहता था। वह कई वर्षों से वह रामलीला के निदेशक रहे थे। उनके निर्देशन में क्षेत्र में कई वर्षों से रामलीला के नाटक का मंचन हो रहा था। रामलीला के नाटक में वह हनुमान की भूमिका बखूबी निभाते थे। कुमाऊंनी संगीत में भी उन्होंने कई पहाड़ी गानों के साथ ही कई लघु फिल्में भी बनाईं। कमोला वन्य क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की आवाजाही का भी उन्होंने खुलकर विरोध किया था।
विज्ञापन


रामलीला समेत सांस्कृतिक गतिविधियों का चेहरा खोया
हाथी के हमले में हुई थी मौत, कमोला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed