{"_id":"5b35445f4f1c1b694d8b8ef9","slug":"153021756817-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुविवि में प्रवेश पंजीकरण का कल अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुविवि में प्रवेश पंजीकरण का कल अंतिम दिन
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार तक 37996 विद्यार्थी पंजीकरण और 30908 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। विद्यार्थी शनिवार तक पंजीकरण करने के साथ ही 1 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। लेकिन इस सत्र प्रवेश आवेदन की गति को देखते हुए अन्य वर्षों से कम प्रवेश होने संभावनाएं नजर आ रही हैं।
बृहस्पतिवार तक आए आवेदनों में सबसे अधिक एमबी कॉलेज हल्द्वानी में 6134, पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में 3137, पीजी कॉलेज रुद्रपुर में 2869, पीजी कॉलेज काशीपुर में 2207, पीजी कॉलेज खटीमा में 1789 और पीजी कॉलेज रामनगर में 1383 आवेदन आए हैं। जबकि नैनीताल कैंपस में 3076 और अल्मोड़ा कैंपस में 2563 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अब तीन दिन का समय ही शेष है। ऐसे में विवि की वेबसाइट अधिक व्यस्त रहेगी जिस कारण विद्यार्थियों को फार्म भरने में परेशानी भी हो सकती है। लेकिन विवि प्रशासन की ओर से प्रवेश आवेदन के लिए तिथि बढ़ाने से साफ इंकार किया जा रहा है। इस विषय में विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.संजय पंत का कहना है कि पोर्टल में काफी हद तक सुधार किए गए हैं। यदि पोर्टल में किसी प्रकार की कोई समस्या आने की जानकारी मिलती है तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा।