फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गोल्फ में हर्षित ने जीता गोल्ड मेडल

गोल्फ में हर्षित ने जीता गोल्ड मेडल

Fri, 29 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गोल्फ में हर्षित ने जीता गोल्ड मेडल
नैनीताल। मिनी गोल्फ एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से तल्लीताल हिमालय होटल स्थित मिनी गोल्फ में दो दिवसीय राज्य स्तरीय मिनी गोल्फ अंडर 19 बालक वर्ग प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल और वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नैनीताल जनपद के हर्षित ने गोल्ड मेडल जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि ऊधमसिंह नगर के सौरभ बोरा ने रजत पदक जीत कर द्वितीय और देहरादून के आयुश तोमर ने कांस्य पदक जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके शर्मा ने बताया कि इस खेल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ कुविवि के क्रीड़ा अधिकारी डा. नागेन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव अनिल सिंह, एसोसिएशन के सचिव अमन कुमार, विधान चौधरी, किशोर भगत, गीता साह, संजय साह, नवनीत राव, भूपेश भट्ट, अमन कुमार, सोनल साह, मानवेन्द्र साह, राजेन्द्र कुमार, नितिश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


दो दिवसीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता का समापन
विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed