{"_id":"5b329cb24f1c1bda6e8ba195","slug":"153004357118-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने यातायात व्यवस्था को लेकर ली स्थानीय प्रशसान की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने यातायात व्यवस्था को लेकर ली स्थानीय प्रशसान की बैठक
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ररामनगर (नैनीताल)। नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर बुधवार से प्रशासन नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। यह निर्णय विधायक दीवान सिंह बिष्ट और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में लिया गया। विधायक ने रानीखेत रोड पर ठेले और खोखे वालों को हटाने और सीज करने की हिदायत दी। साथ ही नगर के यातायात को वनवे करने को कहा।
बैठक के दौरान कहा गया कि रानीखेत रोड पर अतिक्रमण करके खड़े होने वाले हाथ ठेलों-खोखों को वेंडिग जोन में भेजा जाए और रोड पर खड़ी होने वाली बसों व टैक्सी को भी वहां से हटाया जाए। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी लोकजीत सिंह ने नगर के कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और लाउडस्पीकर सिस्टम के लिए विधायक से धन की मांग की। विधायक बिष्ट ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर देने को कहा।
इस दौरान एसडीएम परितोष वर्मा, अधिशासी अधिकारी मनोज दास, स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती, कर निरीक्षक कुमारी भारती, भाजपा उपाध्यक्ष नवीन करगेती, नरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र खाती, सुमित रावत, नदीम कुरैशी, जिकरान कुरैशी, कमला ढौंडियाल मौजूद थे।