{"_id":"5b2424cb4f1c1bf46e8b7e39","slug":"15290953741-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड का हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड का हमला
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
bee shimla
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आए मेरठ के एक परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की दोपहर मेरठ निवासी एचपी सिंह अपने परिवार के साथ कॉर्बेट पार्क घूमने आये थे। वह अपने परिजनों के साथ कोसी बैराज के पास घूम रहे थे तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में एचपी सिंह (46), अवधेश सिंह (10), कृष (10), सरला (30) और मरुशिका (08) घायल हो गए। एचपी सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया।