फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सिंचाई विभाग द्वारा पम्पापुरी,भरतपुरी में बाढ़ से सुरक्षा के लिए स्पर बनाने का काम शुरू

सिंचाई विभाग द्वारा पम्पापुरी,भरतपुरी में बाढ़ से सुरक्षा के लिए स्पर बनाने का काम शुरू

Fri, 15 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग द्वारा पम्पापुरी,भरतपुरी में बाढ़ से सुरक्षा के लिए स्पर बनाने का काम शुरू
रामनगर (नैनीताल)। पंपापुरी, भरतपुरी मोहल्लों को कोसी की बाढ़ से बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने बृहस्पतिवार से स्पर बनाने का काम शुरू कर दिया है। कहा कि बरसात से पूर्व अति आवश्यक कार्य किए जाएंगे, उसके बाद अन्य सुरक्षा कार्य होंगे।
विज्ञापन

विधायक दीवान सिंह बिष्ट के देहरादून जाने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता जगमोहन बिष्ट, सिंचाई विभाग के ईई केसी उनियाल ने भूमि पूजन कर कार्य शुरू किया। विभाग ने दिन-रात लगकर बरसात से पहले काम पूरा करवाने का दावा किया है। पंपापुरी लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा कि सुरक्षा कार्यों की मंजूरी के लिए लोग लंबे समय से संघर्षरत थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी यहां बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की घोषणा की थी। इसके बाद सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा मंत्री सतपाल महाराज, विधायक बिष्ट के प्रयासों से नाबार्ड से चार करोड़ की राशि स्वीकृत हुई। इससे करीब 300 मीटर सुरक्षा दीवार बनेगी। 12 मीटर लंबाई के सात स्पर बनाए जाएंगे ताकि नदी का रुख आबादी से दूर किया जा सके। इन सुरक्षा कार्यों से काफी राहत मिलेगी। इस दौरान यशपाल रावत, इंदर मेहरा, नवीन करगेती, मनोज रावत, विभा श्रीवास्तव, पीएस बिष्ट, दामोदर जोशी, ललित घुगत्याल, माहेश्वरी देवी, कमला रावत, नरेंद्र शर्मा, नीमा मठपाल, प्रेमा अरोरा, भावना जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed