फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वाहनों को बाईपास और रानीबाग में रोकता रहेगा प्रशासन:कमिश्नर

वाहनों को बाईपास और रानीबाग में रोकता रहेगा प्रशासन:कमिश्नर

Fri, 15 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
वाहनों को बाईपास और रानीबाग में रोकता रहेगा प्रशासन:कमिश्नर
नैनीताल। कारोबारियों के नैनीताल बंद की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठकों का दौर दिन भर चलता रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक के बाद कमिश्नर राजीव रौतेला ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि वाहनों को रानीबाग, रूसी बाईपास और खुर्पाताल बाईपास पर रोकने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

नागरिक मंच के बैनर तले होटल, टैक्सी और दुकानदारों समेत तमाम पर्यटन कारोबारियों ने 17 जून से नैनीताल अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा कर की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए बैठकों का दौर शुरू किया। कमिश्नर राजीव रौतेला ने आईजी पूरन सिंह रावत, डीएम विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के साथ बैठक की। कमिश्नर ने बताया कि सरोवर नगरी में आने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए हाईकोर्ट ने नगर से बाहर वाहन रोकने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन के क्रम में शटल सेवा शुरू की गई है। एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि रूसी बाईपास और खुर्पाताल बाईपास पर खड़े होने वाले वाहनों की पूरी जिम्मेदारी पार्किंग संचालकों की होगी।
विज्ञापन


यह निर्णय लिए गए
-प्रशासन और पुलिस वाहनों को रानीबाग, रूसी बाईपास और खुर्पाताल बाईपास पर रोकती रहेगी।
-वाहनों को वहां रोकने की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
-उच्च वर्ग के लोगों के लिए एसी शटल सेवा देने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर से उनकी बात हुई है।
-नगर में रहने वाले लोगों के रिश्तेदारों के वाहनों को नगर में आने की इजाजत फिलहाल नहीं दी जाएगी।
-नैनीताल के स्थानीय लोगों के वाहनों को नगर से बाहर नहीं रोका जाएगा।
-पंजीकृत टैक्सी वाहनों को भी नगर में प्रवेश करने दिया जाएगा।
-उन पर्यटकों को जिनके पास होटल व पार्किंग की बुकिंग है, उन्हें भी पुलिस यहां आने दिया जाएगा।
-कालाढूंगी की तरफ से आने वाले वाहनों को भी वाया हल्द्वानी से नैनीताल भेजा जाएगा।
- पर्यटकों की सुविधा के लिए रानीबाग में एक फेसिलेटर सेंटर की स्थापना तत्काल की जा रही है।
- रानीबाग से नैनीताल तक रोपवे के लिए नैनीताल में भूमि का चयन किया जा रहा है।


देर शाम नैनीताल बंद स्थगित
नैनीताल। नागरिक मंच ने बृहस्पतिवार को डीएम से हुई वार्ता के बाद 17 जून से नैनीताल बंद करने का फैसला स्थगित कर दिया। मंच के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने बताया कि डीएम से हुई वार्ता में उन्हें सकारात्मक जवाब मिला है। इस दौरान एडीएम हरबीर सिंह, एसएसपी जन्मजेय खंडूरी, एआरटीओ गुरूवचन सिंह, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश लाल साह, दिग्विजय सिंह बिष्ट, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नीरज जोशी, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन लाल साह, डीएसए सचिव सोनू बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, दयाकिशन पोखरिया, विवेक साह, ओम प्रकाश, वैध साह, प्रदीप जैठी, राहुल जैठी, हारून खान पम्मी, महावीर सिंह, ओमवीर सिंह, आलोक साह, शैलू साह, मनीष सक्सेना, नरेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed