{"_id":"5b22b1ac4f1c1b64068b645b","slug":"15290003672-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम दीपक को निवाला बनाने वाले आदमखोर तेंदुए को लखपत सिंह ने चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम दीपक को निवाला बनाने वाले आदमखोर तेंदुए को लखपत सिंह ने चलाई गोली
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। आदमखोर तेंदुए की फिराक में बैठे शिकारी लखपत सिंह रावत को बुधवार रात करीब आठ बजे हरीनगरी में मासूम दीपक, करन को निवाला बनाने वाला आदमखोर तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने तेंदुए पर एक राउंड गोली चलाई। शिकारी ने आशंका जताई की गोली लगने से तेंदुआ घायल हो गया होगा। फायरिंग के बाद से तेंदुआ नजर नहीं आया है।
शिकारी लखपत सिंह रावत ने बुधवार दोपहर से हरीनगरी गांव में मोर्चा संभाल लिया था। शिकारी को बुधवार रात करीब आठ बजे आदमखोर तेंदुआ नजर आया। उन्होंने तुरंत उस पर गोली दाग दी। शिकारी को तेंदुआ नाइट विजन कैमरे में भी दिखा। शिकारी ने आशंका जताई है कि तेंदुआ गोली लगने से जरूर घायल हुआ होगा। वन विभाग की टीम, शिकारी तेंदुए की खोज में जुट गए हैं। शिकारी ने कहा कि निशाना ठीक लगा तो तेंदुआ कुछ दिन में मरा मिल सकता है। शिकारी रावत ने बताया कि गोली लगने के बाद तेंदुआ और खुंखार हो जाता है।
उन्होंने ग्रामीणों से रात को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। शिकारी ने ग्राम प्रधान से मासूम दीपक के परिजनों को फिलहाल अन्यत्र शिफ्ट करने को कहा है। बृहस्पतिवार को विधायक चंदन दास और जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट मासूम दीपक के घर सांत्वना देने पहुंचे। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। ग्राम प्रधान हरीनगरी लक्ष्मण राम ने बताया कि मासूम दीपक के माता-पिता बेटे के गम में अभी भी बेेेहोशी की हालत में है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने कहा कि पीड़ित परिवार की वह हर संभव मदत करेंगे।
विज्ञापन
बारिश से बुझी जंगल की आग
वन रेंजर कार्य योजना वृत बागेश्वर श्याम सिंह करायत और वन रेंजर बीएस बिष्ट ने बताया कि वन विभाग ने हरीनगरी गांव में कांबिंग की। बुधवार की रात हुई बारिश के बाद हरीनगरी और अमस्यारी के जंगल की आग पूर्ण रुप से बुझ गई है।
14 जीआरडी 04मासूम दीप के परिजनों को सांत्वना देते विधायक दास