{"_id":"5b202f524f1c1bb06e8b7aee","slug":"152883592513-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे हालतों में फिर कैसे आएंगे नैनीताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे हालतों में फिर कैसे आएंगे नैनीताल
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में बुधवार को मौसम कुछ इस तरह बना रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी में वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को पर्यटन वाहनों को नैनीताल प्रवेश से रोकने से गुस्साए पर्यटन कारोबारियों ने तल्लीताल में जिस प्रकार का प्रदर्शन किया उससे स्थानीय जनता के साथ ही पर्यटकों को भी सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था से क्षुब्ध कई पर्यटक यह कहते हुए नजर आए कि नैनीताल में अगर ऐसे ही हालात रहे तो हम दोबारा नैनीताल कैसे आएंगे।
जिला प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई से कारोबारी भले ही शहर के पर्यटन व्यवसाय प्रभावित होने की बात कर रहे हों लेकिन इससे छुट्टी बिताने आए पर्यटक परेशान हो रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों द्वारा तल्लीताल में लगाए गए जाम में कई ऐसे पर्यटक भी फंस गए जिनके होटलों में पार्किंग की व्यवस्था थी। करीब डेढ़ घंटे रहे जाम में बच्चे हों या वृद्ध सभी परेशान हुए। रुद्रपुर के रहने वाले गुरुमुंजार अपने परिवार के साथ मुक्तेश्वर से घूमकर कर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि एक ओर पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है लेकिन मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक नैनीताल में ऐसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियां अगर बनी रही थीं तो पर्यटक नैनीताल कैसे आएंगे। जाम में फंसे कई पर्यटकों ने कहा कि उनकी ओर से कराए गए होटल में पार्किंग की सुविधा है लेकिन इसके बाद भी उनको ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नैनीताल आने वाले लोगों को बस स्टैंड से पहले उतरना पड़ा।
अंकल ये क्या हो रहा है, बस कब चलेगी
नैनीताल। मंगलवार को पर्यटन कारोबारियों के प्रदर्शन के दौरान लगे जाम में रोडवेज की बस में बैठे छोटे बच्चे भी परेशान हो गए। प्रदर्शन से बेखबर वे बस चालक से यही कहते नजर आए कि अंकल बस कब चलेगी।