फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुख्यमंत्री ने दिये वर्षाकाल से पहले तैयारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दिये वर्षाकाल से पहले तैयारी करने के निर्देश

Wed, 13 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिये वर्षाकाल से पहले तैयारी करने के निर्देश
नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को बरसात से पहले तैयारी कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा संभावित क्षेत्रों और सड़कों को चिन्हित कर जेसीबी तैनात कर ली जाए ताकि मलबा आने पर बंद सड़क को तुरंत खोला जा सके। दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न, दवाइयां का भंडारण कर लें। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में आपदा संबंधित उपकरणों की आवश्यकता है, तुरंत खरीद लें।
विज्ञापन

बाढ़ चौकियां सक्रिय करें, उनमें 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती रखी जाए। जिला आपदा कंट्रोल रूम के साथ ही तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं। नदियों के किनारे रह रहे परिवारों को चिन्हित कर उन्हें विस्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री ने मानसून के दौरान पौधरोपण करने को कहा। आयुक्त राजीव रौतेला ने कुमाऊं के सभी जनपदों में ट्रामा सेंटरों की स्थापना का सुझाव दिया। उन्होंने बताया बागेश्वर में ट्रामा सेंटर स्थापित है। स्टाफ तैनात है, लेकिन उपकरण नहीं हैं। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिले में भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों, सड़कों को चिंहित कर क्रैश बैरियर व पैराफिट लगा दिए गए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में आईजी पूरन सिंह रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, डीएफओ बिजूलाल टीआर, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं कपिल जोशी, डीएफओ तेजस्वनी पाटिल धकाते, एडीएम बीएल फिरमाल, एसई सिंचाई एनएस पतियाल, सीवीओ डॉ. पीएस भंडारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed