फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिकारी लखपत सिंह आज संभालेंगे हरीनगरी में मोर्चा

शिकारी लखपत सिंह आज संभालेंगे हरीनगरी में मोर्चा

Tue, 12 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शिकारी लखपत सिंह आज संभालेंगे  हरीनगरी में मोर्चा
गरुड़ (बागेश्वर)। शिकारी लखपत सिंह हरीनगरी के आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए देहरादून से गरुड़ को रवाना हो चुके है। डीएफओ आरके सिंह ने बताया कि शिकारी लखपत बुधवार सुबह हरीनगरी पहुंच जाएंगे। घटना के बाद से वन विभाग की टीम ने हरनगरी और कुलाऊं के जंगल में कांबिग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएफओ सिंह ने ग्रामीणों से तेंदुए को मारने में शिकारी लखपत सिंह को सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने वन रेंजर श्याम सिंह करायत से वन कर्मियों से हरीनगरी के जंगल में कांबिंग करने को कहा है। डीएफओ ने बताया कि हरीनगरी में वन विभाग दस सौर ऊर्जा कुछ ही दिनों में लगा देगा। उन्होंने वन पंचायत सरपंच अमस्यारी द्वारा वन पंचायत में लगाई गई घेरबाड़ को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने हरीनगरी, आसपास के ग्रामीणों से सुबह शाम बच्चों को घर के अंदर रखने को कहा है।
विज्ञापन


मासूम दीपक के घर की आर्थिक हालत खराब
गरुड़ (बागेश्वर)। तेंदुए का निवाला बनें मासूम दीपक के परिवार की आर्थिक हालत खराब है। तेंदुआ का निवाला बनें मासूम के पिता दिवान राम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके दो पुत्र है। घटना के बाद मासूम की मां हीरा देवी और पिता का रो-रोकर हाल बुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांत्वना देने वालों का घर पर तांता लगा है। घटना पर पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी,विधायक चंदन दास, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, आरएफसी के सलाहकार नवीन ममगई, राजेंद्र टंगणिया, प्रमुख भरत फर्स्वाण, देेवेंद्र गोस्वामी, बबलू नेगी ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed