फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीबीआई जांच करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

सीबीआई जांच करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Sat, 02 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई जांच करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
नैनीताल। हाईकोर्ट ने रामनगर (जिला नैनीताल) के गोमती पूरन प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज में विभन्न पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में धांधली की सीबीआई जांच के एकलपीठ के आदेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश केएम जोसफ एवं न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। रामनगर के गोमती पूरन प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक ओर प्रधानाचार्य ने हाईकोर्ट में स्पेशल अपील दायर एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी थी।
विज्ञापन


स्पेशल अपील में कहा था कि एकल पीठ के समक्ष रामनगर निवासी अंजू अग्रवाल ने याचिका दायर कर कहा था कि गोमती पूरन प्रताप आर्य कन्या इंटर कालेज में नौ पदों के लिए 23 मई 2014 को विज्ञप्ति जारी हुई थी। पांच सितंबर 2016 को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई। याचिकाकर्ता ने सहायक लिपिक पद के लिए आवेदन किया था। अंजू अग्रवाल ने नियुक्तियों में धांधली की शिकायत की थी। इस मामले में एकल पीठ ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामनगर के गोमती पूरन आर्य कन्या इंटर कालेज को राहत
सीबीआई जांच के आदेश पर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने लगाई रोक
एकलपीठ ने पूर्व में जारी किया था जांच का आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed