फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पीरूमदारा मे शराब की दुकान हटाने के लिए जाम किया एनएच-121

पीरूमदारा मे शराब की दुकान हटाने के लिए जाम किया एनएच-121

Wed, 23 May 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पीरूमदारा मे शराब की दुकान हटाने के लिए जाम किया एनएच-121
रामनगर (नैनीताल)। पीरुमदारा में शराब की दुकान हटाने के लिए मंगलवार को महिलाओं ने एनएच 121 पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पीरुमदारा पुलिस की महिलाओं से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्रामीणों और महिलाओं ने नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन किया। इससे काशीपुर समेत अन्य स्थानों से आ रहे सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा, कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, पीरुमदारा पुलिस चौकी प्रभारी कविन्द्र शर्मा आदि मय पुलिस बल के पहुंच गए।
विज्ञापन


जाम देखकर मौके पर मौजूद पीरुमदारा पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस-प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी शराब की दुकान हटाए बिना वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग मानते हुए उन्हें शराब की दुकान का आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक शराब की दुकान अन्यत्र स्थापित नहीं होती तब तक दुकान से शराब की बिक्री नहीं होगी। इसके साथ ही पुलिस ने शराब की दुकान से शराब की बिक्री रोकने के लिए दुकान में अपना ताला डाल दिया। इस पर करीब आधे घंटे बाद जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख शशि रावत, अनीता बिष्ट, शीला शर्मा, ललिता देवी, गंगोत्री देवी, लक्ष्मी, गुड्डी, सुषमा, सरिता देवी, मीना भंडारी, अनीता रौतेला, हेमा जोशी, किरण, ज्योति, राखी आदि महिलाएं मौजूद थी।


पीरूमदारा में शराब की दुकान हटाने के लिए जाम किया एनएच-121
दुकान पुलिस ने डाला अपना ताला, आधे घंटे बाद सुचारु हुआ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed