{"_id":"5b03124f4f1c1b5a798b5799","slug":"152692794618-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ में पर्यटक सीजन पीक पर, प्रवेश द्वार पर बनने गड्ढे से हर रोज जाम लगना आम बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ में पर्यटक सीजन पीक पर, प्रवेश द्वार पर बनने गड्ढे से हर रोज जाम लगना आम बात
Updated Tue, 22 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग में बैजनाथ के प्रवेश द्वार पर सड़क में एक बहुत बड़ा गड्ढा बनने से बैजनाथ में दिन में हर रोज जाम लगना आम बात है। सड़क में बनने गड्ढे से मार्ग में आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग चोटिल हो गए हैं।
बैजनाथ में इस बीच पर्यटक सीजन जोरों पर है। इस बीच देश-विदेश के सैकड़ों पर्यटक बैजनाथ धाम के दर्शन करने हर रोज यहां पहुंच रहे हैं। बैजनाथ मंदिर के पास वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने, बैजनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर सड़क में एक बहुत बड़ा गड्ढा बनने से बैजनाथ में सुबह के आठ बजे से जाम लगता है। हालांकि थाना बैजनाथ पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने को एक पुलिस का जवान तैनात किया है। बैजनाथ निवासी आनंद सिंह नेगी, भगवत गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्या गोदावरी, बैजनाथ की प्रधान अनीता गोस्वामी ने प्रांतीय खंड लोनिवि से सड़क में बनने गड्ढे को पाटने के संबंध में कई बार विभाग अधिकारियों को अवगत करा दिया है। लोनिवि ने सड़क में बनने गड्ढे को नहीं भरा है। इसके चलते बैजनाथ में दिन में अक्सर जाम लगता है। बैजनाथ के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।
प्रांतीय खंड लोनिवि के ईई से बैजनाथ में सड़क में बनने गड्ढे को भरने और सड़क को दुरुस्त करने के संबंध में कई बार कह दिया है। विभाग के इंजीनियरों से एक बार और इसे सुधारने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
- सुंदर सिंह
एसडीएम, गरुड़