फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दीक्षांत समारोह में 42 को मिलेंगे कुलपति स्वर्ण पदक

दीक्षांत समारोह में 42 को मिलेंगे कुलपति स्वर्ण पदक

Wed, 16 May 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में 42 को मिलेंगे कुलपति स्वर्ण पदक
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में 18 मई को 42 छात्र-छात्राओं को कुलपति स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। विवि प्रशासन समारोह की तैयारियों में जुट गया है। शोभा यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को रिहर्सल की जाएगी।
विज्ञापन

डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी और कार्यक्रम के संयोजक प्रो. डीएस बिष्ट ने बताया दीक्षांत समारोह में जिन मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, पीएचडी, डीलिट और डीएससी की उपाधि प्रदान की जानी है वे अभ्यर्थी बुधवार और बृहस्पतिवार को परिसर के भौतिक विज्ञान विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर डिग्री और दीक्षांत समारोह का गणवेश प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

शोभा यात्रा का अभ्यास बुधवार को प्रस्तावित था,
लेकिन मंगलवार को कुलपति प्रो.डीके नौड़ियाल को एक बैठक में शामिल होने देहरादून जाना पड़ा। इस कारण अब अभ्यास बृहस्पतिवार 11 बजे होगा। गणवेश के लिए अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी जो गणवेश लौटाने पर वापस कर दी जाएगी। साथ ही डिग्री प्राप्त करने के लिए 200 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मेधावियों को मिलेगा सम्मान
परास्नातक कला : सुधांशु कुमार वर्मा, हेमा चौहान, प्रेमा बिष्ट, मिताली रावत, आशु पाटनी, किरन टम्टा, सीमा, अनम फातिमा, रितिका गिरी गोस्वामी, भागीरथी ऐठानी, दयानिधि, लोहनी, कविता मेहरा, भाष्कर दत्त कापड़ी, हेमा भट्ट, अभिषेक खोलिया।
परास्नातक विज्ञान : धीरेंद्र कुमार बिनवाल, अनिल चंद्र कोठारी, कविता कोष्टा, पोतसेई सोहो, रोहित कुमार, दिव्या बिष्ट, जयदीप कौर, पूजा नेपाली, विजय जोशी, साक्षी पंत, कमल किशोर भट्ट, ललिता पलड़िया, ऊषा भट्ट।

एमबीए : रोहित चतुर्वेदी, पीजी वाणिज्य एवं प्रबंधन - पूजा गोयल
स्नातक (कला) : रवीना, अपूर्वा कुश्वाहा, कंचन।
स्नातक (विज्ञान) : प्रियंका चौहान, आंचल, सौरभ सती।
स्नातक (वाणिज्य) : हर्षिता तिवारी, लक्षित पंत, उदीक्षा सिंह चौधरी।
स्नातक (विधि) : प्रिया साह, भोला सिंह रावत, गुंजन भट्ट।
गौरा देवी स्वर्ण पदक : रवीना (कला), प्रियंका चौहान (विज्ञान), हर्षिता तिवारी (वाणिज्य), प्रिया साह (विधि)
प्रायोजित स्वर्ण पदक : प्रेमा बिष्ट, अनिल चंद्र कोठारी, धीरेंद्र कुमार बिनवाल, प्रिया साह, ध्यानिधि लोहनी, मिताली रावत, साक्षी पंत, उदीक्षा सिंह चौधरी (आईसीएसआई सिग्नेचर अवार्ड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed