फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अरसे बाद पक्षियों की 250 प्रजातियां कैमरे में हुईं कैद

अरसे बाद पक्षियों की 250 प्रजातियां कैमरे में हुईं कैद

Mon, 30 Apr 2018 01:55 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
अरसे बाद पक्षियों की 250 प्रजातियां कैमरे में हुईं कैद
पक्षी विशेषज्ञ सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। तीन दिवसीय नैनीताल बर्ड फेस्टिवल में कई ऐसे दुर्लभ प्रजाति के पक्षी दिख गए, जिन्हें वन विभाग भी नहीं पहचान पाया। वनविभाग के अनुसार ये पक्षी अरसे बाद दिखे हैं, इनकी पहचान कराई जा रही है। फेस्टिवल में भारत के विभिन्न हिस्सों से आए फोटोग्राफरों ने पक्षियों की करीब 250 प्रजातियों को अपने कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि पंगूट, बगड़, ज्योलीकोट, सातताल, बारापत्थर, बॉटनिकल गार्डन समेत विभिन्न क्षेत्रों से यह तस्वीरें खींची गईं हैं। इनमें चीर, कलीज फीजैंट, इंडियन फ्लाइंग कैचर, हिमालयन बुलबुल, जंगल आउलेट आदि पक्षी शामिल हैं। मुख्य अतिथि अपर प्रमुख सचिव उत्तराखंड डॉ. धनंजय मोहन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से देशभर में उत्तराखंड विख्यात होगा। कई जगह से बर्ड वॉचर यहां आएंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन



इन्हें किया गया सम्मानित
नैनीताल बर्ड फेस्टिवल के समापन सत्र में सीडीओ प्रकाश चंद्र, डीएफओ धर्म सिंह मीणा, पंजाब के अरविंद सुयाल, हरियाणा के राजीव भाटिया, पंजाब के जितेंद्र वीर, पंजाब के राकेश, जगजीत, हिमाचल प्रदेश के प्रकाश बादल, हल्द्वानी के निषित गुप्ता, महाराष्ट्र के अरविंद केजरीवाल को पुरस्कृत किया गया। पिंक फोटोग्राफरों में रीमा ढिल्लन, हरलीन कौर, प्रीति चतुर्वेदी, अनुप्रीत, अनीता कथूरिया, गार्गी विश्वास, वैदेही पांडे, सोनिका शर्मा, नाजनीन सिद्दीकी, तारिका सिंधू, पूनम नायिका, भार्गवी उपाध्याय, अनुराधा विश्नोई, गायत्री, सुष्मिता दत्ता, क्रांति धीमान, प्रीति, शशि शर्मा, अनुसा समीर, विद्या विजय कुलकर्णी, सुमा राव आदि को पुरस्कृत किया गया। तेलंगाना के आशीष कुमार, दिल्ली कीशोभिता अस्थाना, बलवीर अरोड़ा, सोहिनी, कुणाल जैन, नरेंद्र सिंह खेरा, अंजलि चहल, सुमित त्यागी, रामवीर, जैनी मारिया, विजय मदान, रोशन तंवर, सुहेल मदान, नीरज श्रीवास्तव, एस ले चीव को प्रतिभाग पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रायोजकों को भी सम्मानित किया गया
आयोजन में सहयोगी करने वाली कंपनी डीटीडीसी के हेमंत अरोड़ा, डिस्कवर इंडिया की सुष्मिता, ए टू जेड के वाशिद, हाशिम, अजहर, आई हार्ट कैफै के टाई एंड टेन को सम्मानित किया गया। इसी के साथ गाइड नीर देव, पारस राज, प्रभु हजारा, अंकित दास, पूरन जोशी, मनोज कुलश्रेष्ठ, विक्रम सिंह, वन विभाग की आरएफओ तनुजा परिहार, हरीश चंद्र, हीरा नयाल, त्रिभुवन किरौला, हीरा लाल, रमेश पांडे, तारा सिंह, कृपाल सिंह, किशोर सिंह, भूपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, जीवन सिंह, सुनील बोरा, करन वर्मा, प्रमोद प्रसाद आदि को सम्मानित किया गया।

प्रदेश के हर जिले में होगी बाघ रैपिड रिस्पॉन्स टीम
नैनीताल। जनता को बाघ, तेंदुए आदि जंगली जानवरों के आतंक से बचाने के लिए हर जिले में एक रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) गठित होगी। पशु देखे जाने के आधे घंटे के अंदर टीम मौके पर पहुंच कर पशुओं की धरपकड़ शुरू कर देगी, जिससे जनता को राहत मिलेगी। नैनीताल बर्ड फेस्टिवल में पहुंचे अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन ने कहा कि अभी भी प्रदेश के कई जिलों में आरआरटी नहीं बनाई जा सकी हैं। यह टीमें कम से कम चार सदस्यीय होती हैं। इन टीमों के पास बाघ, तेंदुआ आदि से निपटने के लिए आधुनिक हथियार होते हैं। साथ ही 100 पशु चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि पशुओं की जान बचाई जा सके।


अब अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता महोत्सव होगा
डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल के बाद नैनीताल में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता महोत्सव होगा। इसमें देशभर के फोटोग्राफर हिस्सा लेंगे। अभी इसकी आयोजन तिथि तय नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed