फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की एकदिवसीय कार्यशाला संम्पन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की एकदिवसीय कार्यशाला संम्पन

Sun, 29 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की एकदिवसीय कार्यशाला संम्पन
भीमताल/रामनगर/कालाढूंगी (नैनीताल)। ब्लॉक स्तर पर शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रशिक्षण दिया गया। विकास भवन परिसर भीमताल में शनिवार को सौभाग्य योजना दिवस मनाया गया। एससी-एसटी परिवारों के 49, प्रधानमंत्री आवास योजना के 22 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सीडीओ प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में अधिकारियों से दोनों योजनाओं की जानकारी मांगी। ऊर्जा निगम के एसई शेखर त्रिपाठी ने बताया कि जिले के 19 गांवों को चिह्नित कर एससी-एसटी कुल 49 लोगों को कनेक्शन, प्रमाण पत्र सौंपे गए। वहां पीडी बालकृष्ण टम्टा, बीडीओ संतोष पंत, बीडीओ संगीता आर्या, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश सांगुड़ी, प्रेम कुल्याल आदि थे।
विज्ञापन

विकास खंड सभागार रामनगर में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने 15 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे। वहां प्रभारी बीडीओ मनमोहन सिंह रावत, एबीडीओ नारायण दत्त भट्ट, रवींद्र भोज, मनोज पाल, अनिल थुवाल, नवीन पुुरी आदि थे। कोटाबाग ब्लॉक सभागार में कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने आवास योजना के लाभार्थियों को कार्यादेश पत्र सौंपे। बीडीओ तारा हयांकी ने संचालन किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हेमा टम्टा, तारा चंद्र पांडे, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक, दीपा ढौंडियाल, जगदीश गुर्रो, चंद्रशेखर बुढलाकोटी, चंदन सिंह कपकोटी, विनोद बुढलाकोटी, घनानंद सक्टा, नंदन सिंह रावत, देवेंद्र ढौंडियाल, नवीन पंत, जगदीश गुर्रो, प्रधान दीप चंद्र तिवारी, नवीन गर्जोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed