फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चित्रकला में नताशा और गर्वित रहे प्रथम स्थान में

चित्रकला में नताशा और गर्वित रहे प्रथम स्थान में

Sun, 29 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चित्रकला में नताशा और गर्वित रहे प्रथम स्थान में
नैनीताल। हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में चल रहे तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल में शनिवार का दिन स्कूली बच्चों के नाम रहा। फेस्टिवल के दूसरे दिन स्कूली बच्चों के लिए नेचर क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही बर्ड वाचरों के लिए बर्ड रेस का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से सरोवर नगरी पहुंचे पक्षी के प्रेमी अपने प्रोफेशनल कैमरों के साथ नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों की सुंदर तस्वीरों कैद करने के लिए निकल पड़े। शुक्रवार देर शाम हुई बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया लेकिन पक्षियों के शौकीनों को थोड़ी निराशा भी हुई। फेस्टिवल में बच्चों के लिए नेचर क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में शहर के 6 स्कूलों के 11 और चित्रकला में 11 स्कूलों के करीब 67 बच्चों ने प्रतिभाग किया। दो वर्गों में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में एलपीएस स्कूल के गर्वित टम्टा प्रथम, केंद्रीय विद्यालय भीमताल की कनिष्का आर्य द्वितीय और एलपीएस की सौम्या टम्टा तृतीय रही, सीनियर वर्ग में ऑल सेंट्स कॉलेज की नताशा टोपो प्रथम, एलपीएस की सानिध्या मारूत साह द्वितीय और सैनिक विद्यालय घोड़ाखाल के दीपक बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि बर्ड वॉचरों के लिए बर्ड रेस का भी आयोजन किया गया है जिसमें वे नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों में फोटोग्राफी के दौरान मिलने वाली चिड़िया की विवरण भी अंकित करेंगे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। इस दौरान वरिष्ठ न्यायाधीश राजीव शर्मा, एसडीएम अभिषेक रूहेला, अनूप साह, डीएफओ चंद्रशेखर सनवाल, विवेक पांडे, प्रकाश चंद्र जोशी, डीके तिवारी, ममता चंद, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो महिलाओं की जोड़ी ने खींची लांग टेल ब्रॉडबेल के जोड़े की फोटो
नैनीताल। सरोवर नगरी में आयोजित हो रहे पहले बर्ड फेस्टिवल में देश की कई जानीमानी महिला फोटोग्राफरों को पहले परिचय में ही दोस्त बना दिया है। डॉ. तारिका संधू पटियाल पंजाब से और गायत्री पिंपले पुणे महाराष्ट्र से बर्ड फेस्टिवल में भाग लेने नैनीताल पहुंची हैं। डॉ. संधू पटियाला पंजाब विवि में मनोविज्ञान की प्रोफेसर हैं और दो सालों से बर्ड फोटोग्राफी कर रही हैं तो वहीं गायत्री पिंपले एक बिजनेस वूमन हैं और 6 सालों से नेचर और बर्ड फोटोग्राफी कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को सातताल झील के पास के इलाके में फोटोग्राफी के दौरान उन्होंने लांग टेल ब्रॉडबिल के जोड़े (नर-मादा) की फोटो खींची। जब उन्होंने ब्रॉडबिल को सातताल के पास देखा तो वे अपने घोंसले का निर्माण कर रही थीं। उनका मानना है कि कल हुई बारिश के कारण उनका घोंसला टूट गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed