{"_id":"5ae4dd9e4f1c1b23338b59d3","slug":"1524948382463-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 63 लाख का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 63 लाख का बजट पारित
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 63 लाख 69 हजार रुपये लाभ का बजट पारित किया गया। साथ ही नगर पंचायत कार्यालय के प्रथम तल पर अधिशासी अधिकारी आवास और सभागार बनाए जाने सहित 16 प्रस्ताव पारित किए गए।
यहां नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन रामबाबू मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत कार्यालय के प्रथम तल पर अधिशासी अधिकारी आवास और सभागार बनाने, नगर पंचायत कार्यालय में स्थित गैराज के प्रथम तल पर स्टोर बनाए जाने, गरीबों के लिए बनाए गए सौ मकानों के पीछे बड़ा नाला निर्माण करने समेत 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने कहा कि नगर क्षेत्र के तमाम विकास कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर सभासद राजकुमार सेतिया, लक्ष्मण खाती, अनुज शर्मा, राधा बाल्मीकि, लिपिक दीप लोहनी, दीवान सिंह बर्गली मौजूद थे।