{"_id":"5ae0e67d4f1c1b340a8b675b","slug":"15246885099-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने का समय खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने का समय खत्म
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
indian railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे की ओर से बंगाली कॉलोनी, नगीना कॉलोनी से अतिक्रमण हटाने के विरोध में कॉलोनी के लोगों ने काली मंदिर परिसर में बुधवार को टेंट लगाकर बेमियादी धरना, प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इधर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने प्रभावित परिवारों के शिष्टमंडल को बुलाकर संयम बरतने को कहा है।
बंगाली कॉलोनी, नगीना कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति की ने कहा कि आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रेलवे ने उन्हें उजाड़ने की कोशिश की तो उग्र आंदोलन करेंगे। इधर रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए दी गई सप्ताह भर की अवधि बुधवार को पूरी हो गई है। इससे दोनों कॉलोनियों के लोगों में हड़कंप मच गया। उधर संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने प्रभावित परिवार के शिष्टमंडल को बुलाकर कहा कि प्रशासन ने रेलवे विभाग को एक सप्ताह पहले नोटिस भेजकर भूमि नक्शा और साक्ष्य मांगे थे, जो कि विभाग ने प्रशासन को नहीं सौंपे हैं। कहा कि जब तक रेल प्रशासन को भूमि के वैध कागजात और नक्शा प्रस्तुत नहीं करता है तब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं होने देंगे। इस पर नगीना कॉलोनी-बंगाली कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के उमेश राणा, जीवन कबड़वाल, उमेश तिवारी, हरीश नैनवाल ने प्रशासन से जनहित में मदद की गुहार लगाई है।