फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर निगम ने कोर्ट से चार सप्ताह का समय मांगा

नगर निगम ने कोर्ट से चार सप्ताह का समय मांगा

Thu, 26 Apr 2018 02:15 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने कोर्ट से चार सप्ताह का समय मांगा
कोर्ट, कंज्यूमर फोरम - फोटो : फाइल फोटो
नैनीताल। हाईकोर्ट में रुद्रपुर में अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने कोर्ट से चार सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। प्रज्ञा द ओथ फाउंडेशन ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर कहा था कि हाईकोर्ट ने 2016 में रुद्रपुर में हुए अतिक्रमण से संबंधित जनहित याचिका में सुनवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश नगर निगम को दिए थे। नगर निगम ने इस आदेश का पालन नही किया।

नगर निगम ने कोर्ट को अवगत कराया कि उन्होंने कुछ अतिक्रमण हटा दिये हैं और 1170 अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किया है। यदि अतिक्रमण नही हटाते है तो वे चार सप्ताह में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेंगे। इसी आदेश को प्रांतीय व्यापार संगठन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन


अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी। संगठन का कहना है कि निगम ने 1170 लोगों को जो नोटिस दिया है वो गलत है। अधिकतर लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा दिये हैं। अन्य लोगों को बिना सुने ही नोटिस जारी किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed