{"_id":"5ae0d28a4f1c1b3a0b8b68eb","slug":"15246834032-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों के प्रति सजग रहे महिलाएं: कैंत्यूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों के प्रति सजग रहे महिलाएं: कैंत्यूरा
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा सरोजनी कैंत्यूरा ने कहा कि महिलाओं के घरेलू हिंसा सहित अन्य उत्पीड़न मामले को लेकर महिला आयोग बेहद गंभीर है। उन्होंने महिलाओं से अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।
प्रदेश में एक साल के अंदर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण सहित 1446 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें से 888 मामलों को निस्तारण हो चुका है। लंबित 558 मामलों का जल्द ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में देहरादून में सर्वाधिक 577 और रुद्रप्रयाग में सबसे कम छह मामले दर्ज हैं। बुधवार को ब्लाक सभागार में आयोजित दो दिनी कानूनी जागरूकता शिविर में महिला आयोग की अध्यक्षा सरोजनी कैंत्यूरा ने कहा कि आयोग की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर निर्भय सेल सेंटरों की स्थापना की गई है।
उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी के अभाव में महिलाएं इधर- उधर भटकती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं बाल विकास परियोजना कार्यालय की सीडीपीओ और सुपरवाइजरों से परामर्श कर सकती हैं। बताया कि आयोग की तरफ से पीड़ित महिला को निशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार बताकर अपराध नियंत्रण के लिए जानकारी दी। वहां रानी कपूर, गीता जोशी, रमा रावत, योगेश कांबोज, गायत्री मेहता, सुनीता गर्ब्याल, प्रेमलता गुन्जाल, अर्चना नेहरा, मंजू, सरोज बृंदा, सुंदरी, हेमंती, भूपेंद्र कौर सहित क्षेत्रभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि थे।