रामनगर (नैनीताल)। ग्राम मोहान, चुकम आदि क्षेत्रों में बाढ़ से सुरक्षा के लिए तटबंध बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को ग्रामीणों ने डीएफओ नेहा वर्मा से कहा कि ग्राम मोहान, चुकम, अमरपुर राजस्व ग्राम हैं और इन गांव के दोनों ओर नदी है, जिससे बरसात में बाढ़ से भूमि कटान हो जाता है। इससे काफी लोग बेघर हो जाते हैं। साथ ही कहा कि कोसी नदी में बाढ़ से सुरक्षा के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे जिसमें कि मोहान, चुकम, अमरपुर में काम पूरा किया जा चुका है। लेकिन जब ग्राम सभा के मोहान क्षेत्र में तटबंध का कार्य का नंबर आया तो वन विभाग ने वन भूमि का हवाला देते हुए तटबंध के काम पर रोक लगा दी है। आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी वन भूमि पर तटबंध बनाए गए हैं। तटबंध पर काम शुरू कराने की मांग करने वालों में लाल सिंह, नारायण सिंह, दिनेश सिंह, बालकिशन, यशपाल सिंह, त्रिलोक चंद्र, चंदन सिंह, प्रेम सिंह, थान सिंह, इंद्र लाल, हेमा टम्टा, गिरीश चंद्र थे।