रामनगर (नैनीताल)। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से नगर पालिका सभागार में दो दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार बताकर अपराध नियंत्रण संबंधी जानकारी दी गई। शिविर के पहले सत्र का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्युरा ने किया। उन्होंने महिलाओं के अधिकार बताए। उनसेे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने, कानूनों का लाभ उठाने को कहा। पुष्पक स्कूल की प्रधानाचार्या तारा सती ने महिलाओं से जुड़ी परेशानियां और उनके समाधान बताए। सीडीपीओ पूनम रौतेला ने आंगनबाड़ी विभाग की योजनाओं, निर्भया सेल की अधिवक्ता संगीता टाकुली ने महिलाओं से संबंधित कानूनी, वन स्टेप सेंटर हल्द्वानी की प्रशासक सरोजनी जोशी ने महिलाओं को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारियां दीं। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य आशा बिष्ट, दुर्गा बिष्ट, विमला आर्या, उषा नेगी, दीपा रावत, ममता आर्या, राजेश्वरी लिंगवाल, मंजू चौहान, दुर्गा लटवाल, अमृता रावत, अंजू रावत, सावित्री टम्टा, सतेश्वरी रावत, मीरा भारती आदि थीं।