{"_id":"5ade3e984f1c1b360b8b6389","slug":"152451445720-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओ मे तीन घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओ मे तीन घायल, एक रेफर
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। तीन सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया और दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे, जिससे उन्हें चोटें आईं।
रविवार देर रात कुंडेश्वरी काशीपुर निवासी राजेंद्र सिंह (18) स्कूटी से घर जा रहा था। हल्दुआ के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसे संयुक्त चिकित्सालय से डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी घटना में सोमवार को भवानीपुर पीरूमदारा निवासी हरीश (48) दो साथियों के साथ टेंपो से घर जा रहा था। इसी समय एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में टेंपो पलट गया। इसके बाद घायल हरीश को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना मरचूला निवासी विक्की (25) पुत्र सुरेंद्र रावत सुंदरखाल निवासी अपने साथी राजू के साथ बाइक से घर जा रहा था। रिंगौड़ा के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया गया कि राजू ने हेलमेट लगाया था, जबकि विक्की ने हेलमेट नहीं लगाया था। संयुक्त चिकित्सालय में विक्की का उपचार कर छुट्टी दे दी है।