फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बैजनाथ कौसानी एनएच में डेढ़ घंटा जाम, एसडीएम को संभालनी पड़ी यातायात व्यवस्था

बैजनाथ कौसानी एनएच में डेढ़ घंटा जाम, एसडीएम को संभालनी पड़ी यातायात व्यवस्था

Mon, 23 Apr 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ कौसानी एनएच में डेढ़ घंटा जाम, एसडीएम को संभालनी पड़ी  यातायात व्यवस्था
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ -कौसानी एनएच में बैजनाथ और टीट बाजार के बीच आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। एनएच पर सोमवार को डेढ़ घंटे तक लगे जाम में दर्जनों वाहन फंसे रहे। यातायात व्यवस्था चरमराने पर बीडीसी बैठक से लौटे पर रहे गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह ने यातायात व्यवस्था की कमान खुद संभाली। एसडीएम और कुछ लोगों के अथक प्रयास के बाद जाम खुला।
विज्ञापन


बैजनाथ कौसानी एनएच अतिक्रमण की गिरफ्त में आने से काफी संकरा हो गया है, जिससे मार्ग में आए दिन जाम लग रहा है। शादी विवाह का सीजन जोरों पर चलने से सोमवार को बैजनाथ और टीट बाजार के बीच जाम लग गया। जाम के चलते मार्ग में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जाम में फंसे लोगों ने बैजनाथ पुलिस को जाम खोलने के लिए कई बार फोन किया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बीडीसी बैठक से लौट रहे एसडीएम सुंदर सिंह ने यातायात व्यवस्था की कमान खुद संभाल ली। एसडीएम ने कुछ स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मदद से जाम खोला। एसडीएम ने थाना बैजनाथ पुलिस से यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बैजनाथ से टीट बाजार के बीच पुलिस बल तैनात करने को कहा है। उन्होंने प्रांतीय खंड लोनिवि से बैजनाथ और गरुड़ बाजार के बीच सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने को कहा है। एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों से एक सप्ताह के अंदर खुद अतिक्रमण हटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed