फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कोरम पूरा नहीं होने पर प्रमुख को पहली बार बीडीसी स्थगित करनी पड़ी

कोरम पूरा नहीं होने पर प्रमुख को पहली बार बीडीसी स्थगित करनी पड़ी

Mon, 23 Apr 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
कोरम पूरा नहीं होने पर  प्रमुख को  पहली बार बीडीसी स्थगित करनी पड़ी
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ ब्लॉक की बीडीसी बैठक के इतिहास में पहली बार कोरम पूरा नहीं होने पर ब्लॉक प्रमुख को बैठक स्थगित करनी पड़ी। जबकि पूर्व में बैठक जिला स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति न होने और पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर स्थगित हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत की बैठक पूर्वाह्न निर्धारित 11 बजे से शुरू होनी थी। बारह बजे तक सदन में मात्र सात बीडीसी सदस्य पहुंचे, जबकि प्रधान आधे से अधिक मौजूद थे। जिला स्तर के अफसर और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी सदन में समय पर पहुंच गए थे। कोरम पूरा नहीं होने पर ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने बैठक स्थगित कर दी। बैठक स्थगित होने के बाद खंड विकास अधिकारी बीसी पंत ने कुछ देर सदन को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट गोदावरी, एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह, उप प्रमुख जगदीश कुनियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रमुख चुनने तक सीमित रह गए बीडीसी सदस्यों के अधिकार
गरुड़ (बागेश्वर)। बीडीसी सदस्य गोपाल सिंह नेगी, दिनेश परिहार, नंदन सजवाण, शंकर सिंह परिहार का कहना है कि क्षेत्र पंचायत को विभिन्न मदों से विकास कार्यों के लिए धन नहीं मिलने और शादी विवाह का सीजन जोरों पर रहने के कारण पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में उपस्थिति नहीं रही। बीडीसी सदस्यों का कहना है कि उनके अधिकार प्रमुख चुनने तक सीमित रह गए हैं। क्षेत्र पंचायत निधि और राज्य वित्त मद से होने वाले कार्य में उन्हें बतौर गेट मेट के तौर पर काम करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed