{"_id":"5adcf2ce4f1c1b330a8b602e","slug":"152442952012-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीबी साइकिल रेस में आशीष, साराह और इसाक ने मारी बाजी.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीबी साइकिल रेस में आशीष, साराह और इसाक ने मारी बाजी.
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
mtb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। माउंटेन टेरेन बाइकिंग सीजन-3 का समापन रविवार को नैनीताल में हुआ। रविवार को हुए दूसरे चरण में साइकिल रेश पंगोट, विनायक और किलबरी से होती हुई टाकी पहुंची जांच फेयर टेल में इसका समापन हुआ। सभी विजेताओं को नैनीताल विधायक संजीव आर्य और छावनी परिषद के सीईओ अभिषेक राठौर ने पुरस्कार प्रदान किए।
आयोजक वॉक द हिमालयास के संस्थापक सदस्य सिद्धार्थ भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 55 प्रतिभागी शामिल हुए। बताया कि प्रतियोगिता महिला, पुरुष और छात्र वर्ग में हुई, जिसमें से महिला वर्ग में साराह अपल्ट प्रथम, रूबी लोनबो द्वितीय, बिनीता राय तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में इसाक राय प्रथम, देवेंद्र कुमार द्वितीय, डेविड कुमार ने तृतीय, छात्र वर्ग में आशीष शेरपा प्रथम, नमन विज द्वितीय, असीम शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में दिल्ली, बंगलूरू, सिक्किम, नेपाल और चेन्नई आदि राज्यों के प्रतिभागी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि वार्षिक रेस का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। इस मौके पर शैलेंद्र साह, राहुल आनंद, रघुवीर, अमन पुरी आदि रहे।
विज्ञापन
महिला वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाली प्रतिभागी रही हैं चैंपियन
नैनीताल। एमटीबी-3 साइकिल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाली जर्मनी की साराह अपल्ट बीते कुछ सालों से मनाली में रह रही हैं। वह एमटीबी शिमला 2016, 17, 18 के साथ एमटीबी धर्मशाला 2017 और एमटीबी नैनीताल 2017 की विजेता रही हैं। साथ ही वह हीरो एक्शन टीम की भी सदस्य हैं।