फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शव को रख थाने में प्रदर्शन किया

शव को रख थाने में प्रदर्शन किया

Mon, 23 Apr 2018 02:25 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
शव को रख थाने में प्रदर्शन किया
demo pic - फोटो : अमर उजाला
नंधौर वैली (नैनीताल)। शनिवार रात सड़क हादसे में केक लेकर घर जा रहे भाई-बहन की हादसे में मौत पर भड़के ग्रामीणों ने रविवार को थाने में हंगामा किया। थाना गेट के सामने दोनों के शव रखकर नारेबाजी करते हुए टक्कर मारने वाले वाहन चालक की गिरफ्तारी पर अड़ गए। करीब तीन घंटे तक ग्रामीणों के हंगामा करने पर लालकुआं सीओ मौके पर पहुंचे और उनके समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

हल्द्वानी से पोस्टमार्टम के बाद परिजन मृतक भास्कर बिष्ट और कंचन का शव लेकर चोरगलिया थाने के पास पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि चोरगलिया पुलिस 16 घंटे बाद भी बाइक को टक्कर मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक वह शवों को थाने के मुख्य द्वार से उठाएंगे नहीं। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़ रहे।
विज्ञापन

इसी बीच लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गजरौला और थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह माने नहीं और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप की सीसीटीवी से फुटेज देखकर पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद सीओ लालकुआं राजीव मोहन और कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सैनी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और दोनों के शव लेकर चले गए।
चोरगलिया पुलिस ने शक के आधार पर मुख्य बाजार निवासी एक ट्रैक्टर चालक को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

केक लेकर घर जा रहे भाई-बहन की हादसे में हुई थी मौत
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तीन घंटे तक अड़े रहे लोग
16 घंटे बाद भी कार्रवाई न होने पर पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे

देर शाम पुलिस ने पकड़े आरोपी
नंधौर वैली (नैनीताल)। भाई-बहन के शव को थाने के सामने रखकर जाम लगाने के बाद हरकत में आई चोरगलिया पुलिस ने रविवार शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर संख्या यूके 04एस 7790 के ड्राइवर हरीश राम निवासी मल्ला चोरगलिया और ट्रैक्टर मालिक महेश सिंह निवासी मल्ला पचौनिया चोरगलिया को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने बताया कि ड्राइवर हरीश राम घटनास्थल से 100 मीटर दूर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया था और सूचना पर ट्रैक्टर स्वामी महेश सिंह ने भीड़ का फायदा उठाकर ट्रैक्टर को ले गया और उसने अपनी साली के घर पर छुपा दिया था। ट्रैक्टर स्वामी महेश सिंह के खिलाफ धारा 304, 279, 201 और 180 एमबी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बताया कि ट्रैक्टर का इंश्योरेंस और ड्राइवर के पास डीएल भी नहीं है।


नंधौर घाट में दोनों का किया अंतिम संस्कार
ग्रामीणों ने परिजनों के साथ भाई भास्कर बिष्ट और बहन कंचन का अंतिम संस्कार नंधौर घाट में गमगीन माहौल में किया। भाई और बहन की चिता को उनके चाचा ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed