{"_id":"5adcf0dc4f1c1b54098b5ef8","slug":"15244290217-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या के लेकर सड़क पर जाम लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या के लेकर सड़क पर जाम लगाया
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
पानी नहीं दे रहे नल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कई दिन से गौजानी क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होने पर ग्रामीण रविवार को भड़क गए। उन्होंने जाम लगाते हुए जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक जाम रहने पर वाहनों की कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
सुबह जाम लगा रहे ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव गौजानी में कई दिनों से पानी की समस्या बनी है। कहा कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या बताई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इसके चलते दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है। जाम लगाकर हंगामा करने की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की जलसंस्थान के अधिकारियों से बात कराई। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। जल संस्थान के ईई पीके त्यागी ने बताया कि दो दिन से बिजली के नहीं होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पाई थी। कहा कि पानी की सप्लाई सुचारु कर दी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमरूद्दीन, अजीम, शाकिर, जाकिर, शमशाद, मुजफ्फर, मुन्नी बेगम, राशिद, फईम आदि थे।