{"_id":"5adb82574f1c1b84028b5d44","slug":"15243351924-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहुरघाटी में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहुरघाटी में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था ठप
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। लाहुरघाटी में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था ठप होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल में अक्सर नेटवर्क नहीं आने से उपभोक्ता परेशान हैं। लाहुरघाटी के उपभोक्ता बीएसएनएल की संचार सेवा पर निर्भर हैं। घाटी में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था दो दिन से लड़खड़ा गई है।
इसके चलते उपभोक्ता परेशान है। जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार, जाख के क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद परिहार, नैकाना खुमटिया की प्रधान प्रेमा परिहार, गढ़खेत के क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह परिहार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोभा आर्या का कहना है कि संचार व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में कई बार बीएसएनएल के आला अधिकारियों को कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विभाग ने घाटी के लोगों की समस्या को आज तक गंभीरता से नहीं लिया है। इससे घाटी के लोगों में विभाग के प्रति रोष है।