फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुख्य आयुक्त ने की कर देने की अपील

मुख्य आयुक्त ने की कर देने की अपील

Sat, 21 Apr 2018 02:05 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
मुख्य आयुक्त ने की कर देने की अपील
नैनीताल में आयकर कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। आयकर विभाग ने वाह्य संपर्क अभियान चलाया है। इसके तहत प्रदेशभर के आयकर अधिकारी और करदाता नैनीताल क्लब के शैले हॉल में पहुंचे। इसमें प्रदेश के मुख्य आयकर आयुक्त उत्तराखंड प्रमोद कुमार गुप्ता ने आयकर के दायरे में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से ईमानदारी से पूरा कर देने का आग्रह किया। कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कर चोरी पकड़ना आसान हो गया है। सभ्य समाज की जिम्मेदारी है कि वह चोरी से बचे और देश के विकास में अपना पूरा योगदान दे।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि देश के विकास में सबसे बड़ा योगदान आयकर से होता है। इसलिए आयकर कानून के दायरे में आ रहे लोगों को समय पर कर जमा करना चाहिए। बताया कि प्रदेश में पिछले वर्ष 1.35 लाख आयकर दाताओं की संख्या बढ़ी। इससे राज्य में कर दाताओं की कुल संख्या 5.85 लाख हो गई है। पिछले वर्ष उत्तराखंड ने आयकर के रूप में 11 हजार करोड़ रुपये का कर संग्रह किया था। एक अप्रैल 17 से 31 मार्च 2018 तक 1.35 लाख नये करदाता बने। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कर चोरी करने वालों को चिह्नित किया है, जिन पर आयकर विभाग का फोकस है। इनमें बड़ी संख्या में फर्जी कंपनियां, एनजीओ भी शामिल हैं। वहां अपर आयुक्त हल्द्वानी गगन सूद, संयुक्त आयुक्त काशीपुर के बाली, अपर आयुक्त खटीमा केएस रावत, उपायुक्त हल्द्वानी बीएस नेगी, कूर्मांचल बैंक के अध्यक्ष विनय साह आदि ने संबोधित किया। आयकर निरीक्षक अजय नायक ने संचालन किया। गोष्ठी में सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम हरवीर सिंह, एएसपी हरीश सती, नैनीताल बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, ईओ नगरपालिका रोहिताश शर्मा, आयकर अधिकारी अवधेश कुमार, बीएस धौनी, हल्द्वानी केएस राणा, काशीपुर के अनूप बलूनी, राजकुमार, रामनगर के राहुल कुमार, पीएस बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed