फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीजन शुरू होते ही ठप हो गया रोप-वे

सीजन शुरू होते ही ठप हो गया रोप-वे

Fri, 20 Apr 2018 02:27 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
सीजन शुरू होते ही ठप हो गया रोप-वे
नैनीताल। सीजन शुरू होते ही कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) का रोप-वे ठप हो गया है। बृहस्पतिवार को मेंटीनेंस के दौरान स्टैंड के टूटने और रोप की खराबी पकड़ में आने के बाद रोप-वे अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार रोप-वे दोबारा शुरू होने में दो महीने तक का समय लग सकता है। अगर ऐसा हुआ तो पर्यटक इस सीजन रोप-वे का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन

केएमवीएन ने रोप-वे में हाल ही में नए यंत्र लगवाए थे। नियम के अनुसार इसका हर साल मेंटीनेंस किया जाता है। बुधवार और बृहस्पतिवार को मेंटीनेंस का काम चल रहा था। इसी बीच बृहस्पतिवार को अधिकारियों के संज्ञान में आया कि रोप-वे के कुछ स्टैंड टूट गए हैं और रोप भी जर्जर हालत में है। जानकारी होने पर अधिकारी और कर्मचारियों के हाथ पांव यह सोच कर फूल गए कि अब सीजन भर पर्यटक रोप-वे का सफर नहीं कर पाएंगे। तुरंत ही एमडी धीराज सिंह गर्ब्याल को जानकारी दी गई। एमडी ने पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद निर्देश दिए कि मेंटीनेंस होने तक रोप-वे बंद कर दिया जाए क्योंकि सफर सुचारू रहने के दौरान बड़ा हादसा होने की आशंका है। प्रबंधक दिनेश उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेंटीनेंस के दौरान सामने आया कि रोप-वे के कई स्टैंड टूट चुके हैं। ऐसे में सफर सुचारु रखना खतरे से खाली नहीं होगा। एडीएम धीराज सिंह का कहना है कि रोप लगाने वाली कंपनी को सूचना दे दी गई है। जल्द ही कंपनी की टेक्निकल टीम यहां पहुंच कर निरीक्षण करेगी। उन्होंने बताया कि पूरी जानकारी टेक्निकल टीम के निरीक्षण के बाद हो सकेगी, लेकिन फिलहाल रोप-वे सुचारू होने में डेढ़ से दो महीने का समय लगने की आशंका है।
विज्ञापन



...तो हो जाता बड़ा हादसा
अधिकारियों ने बताया कि रोप-वे का सालाना मेंटीनेंस 18 और 19 अप्रैल को चल रहा था इसलिए रोप-वे का सफर पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। हादसा होने से पहले रोप-वे में टूटफूट का पता चल गया। अगर मेंटीनेंस न चल रहा होता या पर्यटक इसमें सफर कर रहे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed