{"_id":"5ad7a7f74f1c1b3a0b8b53e6","slug":"15240826819-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाखान के पास तीन एकड़ में बनेगा हेलीपैड व पार्किंग ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाखान के पास तीन एकड़ में बनेगा हेलीपैड व पार्किंग ।
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कैलाखान के पास एक ही परिसर में हेलीपैड और भव्य पार्किंग बनाए जाने पर जिला प्रशासन विचार कर रहा है। इसके लिए डीओ बरेली की जमीन कैंट बोर्ड नैनीताल को स्थानांतरित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीओ कैंट अभिषेक राठौर रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में पैरवी करने दिल्ली पहुंच गए हैं।
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन नगर को जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से पूछा तो पता चला कि कैलाखान के पास कैंट बोर्ड की तीन एकड़ जमीन है। यहां हेलीपैड और पार्किंग दोनों बनाई जा सकती हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने सीओ कैंट अभिषेक राठौर से बात की। सीओ ने डीएम को बताया कि कैंट के पास तीन एकड़ जमीन है, लेकिन इस समय इस जमीन पर रक्षा संपदा अधिकारी (डीओ) बरेली का स्वामित्व है।
ऐसे में इस जमीन का व्यवसायिक प्रयोग नहीं किया जा सकता है। जमीन पर कैंट बोर्ड को स्वामित्व मिलने के बाद इस पर पार्किंग व हेलीपैड का निर्माण किया जा सकता है। डीएम से मुलाकात करने के बाद सीओ अभिषेक राठौर जमीन स्वामित्व बदलवाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
यह होगा फायदा
अगर कैलाखान के पास पार्किंग बनी तो सरोवर नगरी घूमने आने वाले पर्यटकों को वाहन खड़े करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही नगर में गाड़ियों की संख्या घटने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। हेलीपैड बन जाने के कारण यहां हेलीकॉप्टर आदि भी आ सकेंगे। हेलीपैड सेना के लिए भी उपयोगी रहेगा।